बॉक्स ऑफिस

Chhaava box office collection Day 34: नागपुर हिंसा के बाद बढ़ी छावा की कमाई, छठवें दिन इतने करोड़ में सिमट गई 'द डिप्लोमैट'

Chhaava box office collection Day 34: विक्की कौशल की फिल्म छावा को रिलीज हुए 34 दिन हो गए हैं, लेकिन फिर भी ये फिल्म दमदार कमाई कर रही है। छावा जल्द ही 600 करोड़ का आकंड़ा पार करने वाली है। आइए जानते हैं कि जॉन अब्राहम और सादिया खतीब की फिल्म ​द डिप्लोमैट और विक्की की फिल्म छावा ने कितने करोड़ की कमाई की है।

Image

Chhaava box office collection

Chhaava box office collection Day 34: विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' को रिलीज हुए 1 महीने से ज्यादा हो गया है। फैंस इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म की कमाई भी बॉक्स ऑफिस पर दमदार हो रही है। हाल ही में हुई नागपुर हिंसा के कारण फिल्म की कमाई में उछाल आई है। आइए जानते हैं कि विक्की कौशल की फिल्म छावा ने 34वें दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

विक्की कौशल की फिल्म ने 34वें दिन 570 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। अब ये फिल्म जल्द ही 600 करोड़ की कमा्ई करने वाली है। सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के अनुसार, फिल्म ने सभी भाषाओं में लगभग 2.70 करोड़ रुपये की कमाई की है। मंगलवार को फिल्म ने लगभग 2.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी, लेकिन फिल्म की कमाई में मामूली वृद्धि हुई है।

कितनी हुई फिल्म की कमाई

पहले हफ्ते में फिल्म की कमाई 219.25 करोड़ हुई थी। वही दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 180.25 करोड़ की कमाई की थी। तीसरे हफ्ते में 84.05 करोड़ और चौथे हफ्ते में 55.95 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने अब तक पांचवे हफ्ते में 31.15 करोड़ की कमाई कर ली है। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन 570.31 करोड़ रुपये हुआ था।

द डिप्लोमैट का कलेक्शन

सैकनिल्क के अनुसार, जॉन अब्राहम और सादिया खतीब की फिल्म ने 6वें दिन 1.40 करोड़ रुपये कमाए। 'द डिप्लोमैट' का नेट कलेक्शन 17.65 करोड़ रुपये है। 19 मार्च यानी बुधवार को हिंदी में इसकी कुल 8.77 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही। सुबह के शो में फिल्म की ऑक्यूपेंसी 5.08 प्रतिशत, दोपहर के शो में 8.90 प्रतिशत, शाम के शो में 8.50 प्रतिशत और रात के शो में 12.60 प्रतिशत रही।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article