Chhaava box office collection Day 33: लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनकर तैयार हुई विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म 'छावा' (Chhaava) को रिलीज हुए एक महिना हो गया है। बॉक्स ऑफिस पर हर गुजरते दिन के साथ विक्की कौशल की 'छावा' ने अनोखे रिकार्ड्स बनाए हैं। 'छावा' पर पैसे लगाकर निर्माता भी मालामाल हो गए हैं। अब यह मूवी श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की 'स्त्री 2' के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए आगे बढ़ रही है। ट्रेड रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि फिल्म 'छावा' विक्की कौशल के करियर की पहली फिल्म बनने वाली है, जो बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करेगी।
600 करोड़ी होने से एक कदम दूर है विक्की कौशल की 'छावा'
Sacnilk की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार विक्की कौशल की 'छावा' ने मंगलवार के दिन 2.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। यह फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 567.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही है। वहीं दूसरी ओर 'छावा' के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो यह 597 करोड़ रुपये कमा चुकी है। ये मूवी अब 600 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है।
विक्की कौशल ने फिल्म 'छावा' में छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की हर किसी ने जमकर तारीफ की है। वहीं दूसरी ओर फिल्म में अक्षय खन्ना को मेकर्स ने मुगलों के सम्राट औरंगजेब के रोल के चुना। फिल्म में रश्मिका मंदाना, आशुतोष राणा और दिव्या दत्ता सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में अपनी राय हमें कमेंट्स के जरिए जरुर दें।
