बॉक्स ऑफिस

'Chhaava' Box office: 27वें दिन भी नहीं रुकी विक्की कौशल स्टारर 'छावा' की कमाई, बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Chhaava box office collection Day 27: बॉलीवुड फेमस एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म 'छावा' (Chhaava) ने हर दिन कमाई के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया है। इस मूवी को रिलीज हुए 27 दिन हो गए हैं और बॉक्स ऑफिस पर यह अभी भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। आइए देखें फिल्म का टोटल कलेक्शन कितना हुआ है।

Image

Chhaava box office collection Day 27

Chhaava box office collection Day 27: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की ऐतिहासिक ड्रामा 'छावा' ने शुरू से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। 'छावा' साल 2025 की अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर सामने आई है। 14 फरवरी के दिन रिलीज हुई विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' 27 दिनों के बाद भी अच्छी कमाई कर रही है। इस फिल्म ने निर्माताओं को तगड़ा मुनाफा कराया है। कई राज्यों में 'छावा' के टैक्स फ्री होने के बाद इसकी कमाई में खूब इजाफा हुआ है। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक 'छावा' (Chhaava) का कलेक्शन 27 दिनों के अंदर 535 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

ताबड़तोड़ कमाई कर रही है विक्की कौशल की 'छावा'

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार हिंदी और तेलुगु वर्जन में विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' ने बुधवार के दिन 4.75 करोड़ रुपये की शुरुआती अनुमानित कमाई की है। इस मूवी की कुल कमाई 535.55 करोड़ रुपये हो गई है। ऑडियंस अभी भी इस मूवी को देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रही है। आने वाले दिनों यह मूवी अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' के रिकॉर्ड को धूल चटा सकती है। हरकोई यह जानने के लिए बेताब है कि 'छावा' का लाइफटाइम बिजनेस कितना रहने वाला है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'छावा' को बनाने में निर्माताओं ने 130 करोड़ रुपये खर्च किए थे। फिल्म अपने बजट के 3 गुना ज्यादा कमाई कर चुकी है। आने वाले दिनों में 'छावा' की कमाई का आंकड़ा बढ़ता ही नजर आ रहा है। इस फिल्म में विक्की कौशल द्वारा निभाई गई छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका को लोगों ने खूब पसंद किया है। फिल्म में अक्षय खन्ना ने मुगलों के सम्राट औरंगजेब का रोल निभाया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article