बॉक्स ऑफिस

Chhaava box office collection Day 24: 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर छापे खूब नोट, 24वें दिन में इतना रहा कलेक्शन

Chhaava Box Office Update Day 24: विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म छावा बॉक्स ऑफिस पर लागतार कमाल कर रही है। फिल्म ने अपने रिलीज के 24वें दिन भी कमाल की कमाई की है। फैंस इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। जल्द ही ये फिल्म 600 करोड़ी बनने वाली है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अभी तक कितनी कमाई की है।

Image

Chhaava box office

Chhaava box office collection Day 24: विक्की कौशल की फिल्म छावा को रिलीज हुए 24 दिन हो गए है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। फैंस इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म ने 500 करोड़ के क्लब में एंट्री ले ली है। बता दें ये फिल्म मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की कहानी है। छावा ने भारतीय दर्शकों के दिल पर एक अमिट छाप छोड़ी है। जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर साफ नजर आ रहा है। ये फिल्म 2025 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म में से एक बनी है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने 24 वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कतने करोड़ की कमाई की है।

कितनी हुई फिल्म की कमाई

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को फिल्म की कमाई में 30 प्रतिशत की गिरावट देखी गई, लेकिन विक्की कौशल की ये फिल्म 11.5 करोड़ कमाने में सफल रही, जिसमें ₹9 करोड़ हिंदी से और ₹2.5 करोड़ तेलुगु से आए। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन ₹520.55 करोड़ (हिंदी - ₹512.3 करोड़ और तेलुगु - ₹8.25 करोड़) हो गया है। बता दें इस फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने निर्देशित किया है। पहले ये फिल्म केवल हिंदी में रिलीज की गई थी, लेकिन फैंस का प्यार मिलने के बाद इसे तेलुगू में भी रिलीज किया गया।

छावा बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

फिल्म को महिला दिवस की छुट्टी का भी फायदा मिला है। इस फिल्म ने शनिवार को 91.43 प्रतिशत की वृद्धि के साथ, 16.75 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस फिल्म में विक्की कौशल ने संभाजी महाराज का रोल किया है। वही औरंगजेब का रोल अक्षय खन्ना ने किया है। विक्की कौशल की ये फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी है। एक्टर की फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' ने (₹ 244.14 करोड़) का कलेक्शन किया था। वही 'राजी' (₹ 123.74 करोड़), 'सैम बहादुर' (₹ 93.95 करोड़) और 'ज़रा हटके ज़रा बचके' (₹ 88.35 करोड़) का कलेक्शन की थी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article