बॉक्स ऑफिस

Chhaava Box Office Collection Day 16: नहीं थम रही है विक्की कौशल की छावा की रफ्तार, धमाकेदार रही तीसरे हफ्ते की शुरुआत

Chhaava Box Office Collection Day 16: अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म छावा (Chhaava) को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 16 दिन हो चुके हैं। इन 16 दिनों में विक्की कौशल की छावा ने ट्रेड पंडितों को चौंकाया है। फिल्म ने तीसरे हफ्ते की शुरुआत भी धमाकेदार अंदाज से की है और अपने खाते में 430 करोड़ रुपये से ज्यादा जोड़ लिए हैं।

Image

Chhaava Box Office

Chhaava Box Office Collection Day 16: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल का करियर हर फिल्म के साथ नई ऊंचाइयां छू रहा है। विक्की कौशल ने मसान से लेकर छावा तक का सफर जिस तरह से पूरा किया है, वो अपने आप में अविश्वसनीय है। विक्की कौशल ने अपनी शुरुआती फिल्मों से एक शानदार एक्टर के तौर पर पहचान बनाई और छावा के साथ उन्होंने खुद को एक बैंकेबल स्टार के रूप में स्थापित कर लिया है। फिल्म छावा ने सिनेमाघरों में 16 दिनों का सफर पूरा कर लिया है और इन 16 दिनों में से किसी भी दिन छावा की कमाई में गिरावट नहीं आई है। फिल्म छावा ने 16वें दिन 21 करोड़ का कारोबार किया है, जो ट्रेड पंडितों को भी चौंका रहा है।

430 करोड़ के पार पहुंची फिल्म छावा की कमाई

फिल्म छावा बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों तीसरे हफ्ते का सफर पूरा कर रही है। तीसरे हफ्ते की बात करें तो छावा की कमाई शानदार है। फिल्म ने अपने तीसरे शनिवार को 21 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस साल रिलीज हुई कई फिल्मों की कुल कमाई 21 करोड़ के पार नहीं पहुंची है। तीसरे शनिवार की कमाई के साथ छावा की कुल कमाई 433.50 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है। बीते दिन छावा ने जिस तरह से आंकड़े दर्ज कराए हैं, उसे देखकर माना जा रहा है कि रविवार के दिन भी इसकी कमाई शानदार रहेगी।

फिल्म छावा ने 16 दिनों में अपने खाते में 433.50 करोड़ रुपये जोड़कर बाहुबली जैसी फिल्म को भी पीछे कर दिया है, जिसने कुछ साल पहले रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी। ट्रेड पंडितों का मानना है कि विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म छावा आने वाले दिनों में और भी कई सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी और विक्की कौशल के करियर में टर्निंग प्वाइंट साबित होगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article