Chandu Champion Box office: कार्तिक आर्यन स्टारर ने 12वें कमाए करोड़ों रुपये, देखें टोटल कलेक्शन

Chandu Champion box office collection Day 12: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के उभरते हुए स्टार कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म 'चंदू चैंपियन' (Chandu Champion) ने सिनेमाघरों में 12 दिन पूरे कर लिए हैं। दिलचस्प बात यह है कि 'चंदू चैंपियन' ने मंगलवार के दिन सोमवार से ज्यादा कमाई की है।

Chandu Champion box office Collection Day 12: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर कार्तिक आर्यन स्टारर 'चंदू चैंपियन' (Chandu Champion) का जलवा अभी भी बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है। 12 दिनों के बाद भी फिल्म के कलेक्शन में गिरावट को देखने को मिली है लेकिन कमाई करोड़ों में हो रही है। 11 दिनों में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने 50 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री ले ली थी। दिलचस्प बात यह है कि कार्तिक आर्यन के फैन्स अभी भी सिनेमाघरों में फिल्म को देखने जा रहे हैं। आइए देखें इस फिल्म ने 12वें दिन यानी मंगलवार के दिन कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

Kartik Aaryan

'चंदू चैंपियन' के कलेक्शन में दूसरे मंगलवार को मामूली बढ़त देखी गई। सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने 12वें दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 2 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि फिल्म ने अब तक टिकट खिड़की पर कुल 53 करोड़ रुपये की कमाई की है। 'चंदू चैंपियन' ने मंगलवार यानी 25 जून को 14.30 प्रतिशत की हिंदी ऑक्यूपेंसी दर्ज कराई थी।

End of Feed