Chandu Champion box office collection Day 10: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म 'चंदू चैंपियन' (Chandu Champion) को रिलीज हुए 10 दिन हो गए हैं। बीते शुक्रवार के दिन पश्मीना रोशन और रोहित सराफ की नई फिल्म 'इश्क विश्क रीबाउंड' रिलीज हुई थी। इस फिल्म के रिलीज होने से कार्तिक आर्यन स्टारर की कमाई पर अच्छा-खासा असर देखने को मिला। 10 दिन होने के बाद भी कार्तिक आर्यन की 'चंदू चैंपियन' बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये नहीं कमा पाई है। आइए देखें फिल्म ने रविवार को कितने करोड़ रुपये अपने खाते में जुटाए है।
शुरुआती वीकेंड में धीमी शुरुआत करने के बाद कार्तिक आर्यन की 'चंदू चैंपियन' बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है। दूसरे वीकेंड में इंटर करने के बाद उम्मीद थी कि ये 50 करोड़ रुपये कमा लेगी। ट्रैकिंग वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक 'चंदू चैंपियन' ने रविवार को 6.50 करोड़ रुपये की कमाई की। इस कमाई के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन अब 49.25 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं दूसरी ओर 'इश्क विश्क रीबाउंड' ने ओपनिंग वीकेंड में 3.55 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़े हैं।
दिलचस्प बात यह है कि कार्तिक आर्यन की 'चंदू चैंपियन' और पश्मीना रोशन और रोहित सराफ की नई फिल्म 'इश्क विश्क रीबाउंड' के रिलीज होने के बाद भी शरवरी वाघ की हॉरर कॉमेडी 'मुंज्या' अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। इस फिल्म का कलेक्शन 80 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। 'चंदू चैंपियन' की बात करें तो इसका निर्देशन बेहतरीन डायरेक्टर कबीर खान ने किया है। यह फिल्म भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर बनी है।
