Chandu Champion box office collection: पहले हफ्त में कार्तिक आर्यन स्टारर का कलेक्शन नहीं रहा खास, मेकर्स की टूट गई आस

Chandu Champion box office collection First Week: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म 'चंदू चैंपियन' (Chandu Champion) को रिलीज हुए एक हफ्ता ही गया है। निर्माताओं की उम्मीदों पर यह फिल्म खरा नहीं उतर पाई है। एक हफ्ते के अंदर फिल्म 50 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई है।

Chandu Champion box office collection One Week: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म 'चंदू चैंपियन' (Chandu Champion) ने सिनेमाघरों में एक हफ्ता गुजार लिया है। फिल्म 14 जून को रिलीज हुई थी। 'चंदू चैंपियन' की रिलीज से पहले लोगों ने फिल्म के गाने और ट्रेलर को शानदार रिस्पॉन्स दिया था। निर्माताओं की पक्की उम्मीद थी कि जिस तरह से फिल्म के ट्रेलर और गानों को लोगों ने पसंद किया है उसके बाद यह बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने में सफल रहेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है। आइए जाने कार्तिक आर्यन स्टारर ने पहले हफ्ते में कितने करोड़ रुपये कमाए हैं।

Chandu Champion box office collection

ट्रैकिंग वेबसाईट Sacnilk के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक कार्तिक आर्यन की 'चंदू चैंपियन' 7वें दिन यानी गुरुवार को केवल 2.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 35.25 करोड़ रुपये जुटाए हैं। दूसरे वीकेंड में 'चंदू चैंपियन' के कलेक्शन में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। उम्मीद है कि दूसरे हफ्ते में यह फील्म 50 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी।

End of Feed