Chandu Champion Box Office Collection Day 8: कार्तिक आर्यन की 'चंदू चैम्पियन' ने 8वें दिन की इतनी कमाई, देखें बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Chandu Champion Box Office Collection Day 8: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैम्पियन (Chandu Champion) को रिलीज हुए अब 8 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर बेहद कम कमाई कर रही है, सिनेमाघर खाली पड़े हैं और मेकर्स को भारी नुकसान की उम्मीद है।

Chandu Champion Box Office Collection Day 8: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की मूवी चंदू चैंपियन (Chandu Champion) 40 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सैकनिल्क के अनुसार, 8वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ₹2.5 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। अब तक, कबीर खान के निर्देशन फिल्म चंदू चैम्पियन ने 37.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। कार्तिक आर्यन की चंदू चैंपियन भारत के पहले पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता, मुरलीकांत पेटकर की कहानी बताती है। फिल्म में विजय राज, राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े, सोनाली कुलकर्णी और भुवन अरोड़ा भी नजर आ रहे हैं। 14 जून को रिलीज हुई इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला, कबीर खान और पेन स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है।

Chandu Champion Box Office Collection Day 8

Chandu Champion Box Office Collection Day 8

चंदू चैंपियन को फैंस और सेलिब्रिटी दोनों का प्यार मिल रहा है। कुछ दिन पहले, क्रिकेट के दिग्गज कपिल देव ने फिल्म का रिव्यू शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था।

End of Feed