बॉक्स ऑफिस

Chandu Champion box office collection Day 4: सोमवार के दिन धड़ाम से गिरी कार्तिक आर्यन स्टारर की कमाई, देखें टोटल कलेक्शन

Chandu Champion box office collection Day 4: कार्तिक आर्यन की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'चंदू चैंपियन' (Chandu Champion) 14 जून को रिलीज हुई थी। सोमवार के दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखी गई है। 4 दिनों यह फिल्म 30 करोड़ रूपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। देखें पूरी कमाई...

Image

Chandu Champion box office collection Day 4

Chandu Champion box office collection Day 4: 14 जून को बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म 'चंदू चैंपियन' ने दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म को रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं। ओपनिंग वीकेंड में ठीक-ठाक कमाई करने के बाद अब वीक डेज के कलेक्शन में काफी गिरावट देखी गई है। उम्मीद जताई जा रही थी कि सोमवार को ईद की छुट्टी होने से फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी देखने को मिलेगा लेकिन बॉक्स ऑफिस पर तो कुछ और ही कहानी नजर आई। सोमवार के दिन यह फिल्म लिटमस टेस्ट को पास करने में कामयाब रही है लेकिन कमाई से 'चंदू चैंपियन' (Chandu Champion) के निर्माता सन्तुष्ट नहीं हैं। आइए देखें अब तक यह फिल्म कितने करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़ चुकी है।

शुरुआती अनुमानों के मुताबिक कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' ने सोमवार को केवल 4.75 करोड़ रुपये की कमाई की। यह कमाई ओपनिंग डे से भी कम है। 14 जून यानी शुक्रवार के दिन फिल्म 5.40 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही थी। इसके बाद दूसरे फिल्म ने 7.70 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। रविवार के दन इसने 10 करोड़ रूपये अपने खाते में जोड़े थे। रिलीज के बाद चार दिनों में 'चंदू चैंपियन' ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 26.25 करोड़ रुपये कमाए हैं।

कबीर खान ने कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' का निर्देशन किया है। इससे पहले कबीर खान 'एक था टाइगर' और 'बजरंगी भाईजान' जैसी बेहतरीन फिल्में बना चुके हैं। कार्तिक आर्यन ने फिल्म में पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाया है। फिल्म लोगों को पसंद आ रही है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article