Chandu Champion box office collection Day 3: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की नई फिल्म 'चंदू चैंपियन' (Chandu Champion) 14 जून को रिलीज हुई थी। फिल्म के ट्रेलर को मिले प्यार को देखने के बाद निर्माताओं को 'चंदू चैंपियन' से बहुत उम्मीद थी। रिलीज डे पर फिल्म ने केवल 5.40 करोड़ रूपये की ओपनिंग ली। इस आंकड़े को देखने के बाद मेकर्स की नींद उड़ गई थी। फिल्म ने सिनेमाघरों में अब रिलीज के तीन दिन पूरे कर लिए हैं। आइए देखें कार्तिक आर्यन की 'चंदू चैंपियन' ने ओपनिंग वीकेंड में कितने करोड़ रूपये का कारोबार किया है।
शुरुआती अनुमान के मुताबिक कार्तिक आर्यन की 'चंदू चैंपियन' ने रविवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। फिल्म ने पहले दिन 5.40 करोड़ रूपये का कारोबार किया था। शनिवार के कलेक्शन में बढ़ोतरी देखी गई। फिल्म ने दूसरे दिन 7.70 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके साथ ही फिल्म 23 करोड़ रुपये अब तक कमा चुकी है। वीक डेज में 'चंदू चैंपियन' की कमाई में गिरावट देखने को मिल सकती है।
कार्तिक आर्यन स्टारर का निर्देशन कबीर खान ने किया है। निर्माताओं की उम्मीद थी कि यह फिल्म ओपनिंग वीकेंड में कम से कम 30 से 35 करोड़ रूपये का बिजनेस करेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यह फिल्म पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर बनी है। फिल्म में कार्तिक आर्यन ने मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाया है। फिल्म में कार्तिक आर्यन की एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया है। वैसे आपको यह फिल्म कैसी लगी है? इस बारे में कमेंट्स के माध्यम से अपनी राय जरुर देखें।
