Chandu Champion Box Office Collection Day 14: कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैम्पियन (Chandu Champion) को रिलीज हुए अब 14 दिन पूरे हो गए हैं। कार्तिक आर्यन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर पाई है। भारत में फिल्म मुंज्या से कड़ी टक्कर मिलने के बाद चंदू चैम्पियन को काफी नुकसान हुआ है। हारर कॉमेडी फिल्म मुंज्या को फैंस ने चंदू चैम्यिन से ज्यादा प्राथमिकता दी है। हालांकि अब चंदू चैम्पियन को बॉक्स ऑफिस पर अब कल्कि 2898 एडी से भी टक्कर मिलने वाली हैं।
Chandu Champion box office collection Day 14
प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी बीते दिन भारत भर में रिलीज कर दी गई है। आइए यहां चंदू चैम्पियन के 14वें दिन के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
चंदू चैम्पियन ने 14वें दिन की इतनी कमाई
चंदू चैंपियन ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए रखी थी, हालांकि अब कल्कि की रिलीज के बाद फिल्म की कमाई पर असर पड़ने वाला है। फिल्म ने दूसरे गुरुवार को वर्ल्डवाइड ₹1.01 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके बाद अब इसकी कुल कमाई ₹65.17 करोड़ वर्ल्डवाइड हो गई है। कार्तिक आर्यन-स्टारर ने भारत में 55.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं 14वें दिन फिल्म ने 49 लाख का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। वही अगर मुंज्या की बात करें तो सैकनिल्क इंडिया की बॉक्स ऑफिस कलेक्श रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने अब 21वें दिन फिल्म ने 75 लाख का कलेक्शन कर लिया है।
