Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) और एक्टर लक्ष्य (Lakshya) की फिल्म चांद मेरा दिल (Chand Mera Dil) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म चांद मेरा दिल की स्टोरी के साथ-साथ कमाई ने भी लोगों को हैरान कर रखा है। फिल्म चांद मेरा दिल को बड़े पर्दे पर रिलीज हुए 8 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है। फिल्म चांद मेरा दिल ने 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर अपने बजट के हिसाब से ठीक-ठाक कमाई की है। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं फिल्म चांद मेरा दिल ने 8वें दिन कितना कलेक्शन किया है। (ये भी पढ़ें: Entertainment News Today: क्या फिर बदल गई अल्फा की रिलीज डेट? नागा चैतन्य ने खटखटाया दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा)
अनन्या पांडे की फिल्म ने किया इतना कलेक्शन (Image Source: Chand Mera Dil Movie)
'चांद मेरा दिल' ने 8वें दिन किया इतना कलेक्शन
अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म चांद मेरा दिल एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म चांद मेरा दिल की कमाई के आंकड़े हैं। फिल्म चांद मेरा दिल को रिलीज हुए 8 दिन हो गए हैं। फिल्म चांद मेरा दिल ने 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन किया हैे। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म चांद मेरा दिल ने बॉक्स ऑफिस पर 8वें दिन 1.30 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म चांद मेरा दिल की कुल कमाई 20.75 करोड़ रुपये हो गई है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म चांद मेरा दिल की कमाई के ये आंकड़े अनुमानित है, असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिलने वाला है। (ये भी पढ़ें: 'सेट पर कोई हाय हेलो नहीं...' टॉक्सिक मूवी के लिए Kiara Advani को मिली थी ये सलाह)
जल्द पार होगा बजट का आंकड़ा
अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म चांद मेरा दिल धीरे-धीरे ही सही लेकिन बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है। मीडिया की खबरों के अनुसार फिल्म चांद मेरा दिल जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर अपने बजट के आंकडें को पार कर देगी। अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म चांद मेरा दिल के लिए मेकर्स ने 45 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
