बॉक्स ऑफिस

Captain Miller Box Office Prediction Day 1: धनुष की पीरियड ड्रामा ने बॉक्स ऑफिस पर की धीमी शुरुआत, पार करेगी 10 करोड़ का आंकड़ा

Captain Miller Box Office Prediction Day 1: साउथ एक्टर धनुष (Dhanush) की पीरियड एक्शन फिल्म कैप्टन मिलर (Captain Miller) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म कैप्टन मिल को दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिल रहा है, जिसे देखकर ट्रेड एक्सपर्ट्स काफी खुश हैं। ट्रेड पंडितों का मानना है कि कैप्टन मिल पहले दिन 10 करोड़ का कारोबार आराम से कर लेगी।

Image

Captain Miller Box Office Day 1

Captain Miller Box Office Prediction Day 1: साल 2024 का पहला बड़ा शुक्रवार आ ही गया है। 12 जनवरी के दिन कई सारी फिल्में एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं, जिस कारण दर्शकों की चांदी हो गई है। दर्शक इतनी सारी फिल्मों में से अपने पसंदीदा स्टार की फिल्म चुन रहे हैं और सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। 12 जनवरी के दिन बॉक्स ऑफिस पर आई मूवीज में धनुष की कैप्टन मिलर भी एक है, जिसमें धनुष (Dhanush) मुख्य भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। धनुष की फिल्म कैप्टन मिलर (Captain Miller) एक पीरियड ड्रामा है, जिसमें जबरदस्त एक्शन सीन्स हैं। दर्शकों से मिल रहे रिस्पांस की बात करें तो कैप्टन मिलर सभी को पसंद आ रही है। दर्शकों से मिल रहे रिस्पांस को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट काफी खुश हैं और मान रहे हैं कि कैप्टन मिलर सिनेमाघरों में पहले दिन दहाई का आंकड़ा आराम से पार कर लेगी।

ऑरमैक्स मीडिया की ताजा रिपोर्ट की मानें तो धनुष स्टारर कैप्टन मिलर सिनेमाघरों में पहले दिन 10 करोड़ रुपये की कमाई आसानी से कर लेगी। ऑरमैक्स मीडिया ने एडवांस बुकिंग और पहले दिन के ऑक्यूपेंसी रेट को देखते हुए यह आंकड़ा जारी किया है। फिल्म कैप्टन मिलर के निर्माता ऑरमैक्स मीडिया के आंकड़े से काफी खुश हैं।

धनुष पिछले कुछ सालों से लगातार हटकर मूवीज कर रहे हैं। उनकी मूवीज में समाज के दबे हुए लोगों की कहानी देखने को मिलती है। अगर कैप्टन मिलर की बात करें तो इसमें भी उन्होंने ऐसे ही वंचित लोगों की कहानी दिखाई है। कैप्टन मिलर एक पीरियड ड्रामा है, जिसमें धनुष ऐसे लोगों का प्रतिनिधित्व करते दिखाई दे रहे हैं, जो समाज से अलग-थलग हैं और अंग्रेजों के खिलाफ लड़ रहे हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article