बॉक्स ऑफिस

Captain Miller Box Office Collection: दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर लुढ़की धनुष की फिल्म, कमाए इतने करोड़

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 14, 2024, 03:11 PM IST

Captain Miller Box Office Collection Day 2: कैप्टन मिलर को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों और क्रिटिक्स का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में एक्टर के दमादार लुक ने फैंस का दिल जीत लिया है। फिल्म की कमाई में दूसरे दिन गिरावट आई है। आइए जानते हैं फिल्म ने कितने करोड़ की कुल कमाई की है।

Image

Captain Miller (credit pic: instagram)

Captain Miller Box Office Collection Day 2: साउथ सुपरस्टार धनुष (Dhanush) की फिल्म कैप्टन मिलर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में धनुष ने बाप- बेटे का डबल रोल निभाया है। फिल्म में एक्टर के काम को लोगों ने खूब पसंद किया है। कैप्टन मिलर के साथ महेश बाबू की गुंटूर कारम, विजय सेतुपति और कैटरीना कैफ की फिल्म मेरी क्रिसमस, तेजा सज्जा की हनुमान और शिवकार्तिकेय की अयालम सिनेमाघरों में साथ में रिलीज हुई थी। आइए जानते हैं कैप्टन मिलर ने कितने करोड़ का बिजनेस किया?

दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने दूसरे दिन 6.50 करोड़ का बिजनेस किया है। पहले दिन के मुकाबले फिल्म की कमाई कम हुई है। पहले दिन फिल्म ने 8.70 करोड़ की कमाई की है।

दूसरे दिन कैप्टन मिलर ने कमाए इतने करोड़

फिल्म ने कुल मिलाकर 15.45 करोड़ का बिजनेस किया है। तमिल वर्जन में फिल्म की 40.51 % हिंदी वर्जन में 10.05 % ऑक्यूपेंसी रेट है। फिल्म को बनाने में 50 करोड़ का खर्च आया था।

फिल्म का निर्देशन अरुण मथेश्वर ने किया है। फिल्म में धनुष के साथ प्रियंंका अरुल मोहन ने लीड रोल प्ले किया है। फिल्म में शिवा राजकुमार, सुंदीप किशन ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म का म्यूजिक जीवी प्रकाश ने दिया है। ये एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। फिल्म की कहानी ब्रिटिश शासन के समय की है। कैप्टन मिलर से पहले धनुष की वाथी रिलीज हुई थी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article