BIGG CLASH OF 2024: 15 अगस्त के दिन बॉक्स ऑफिस पर आएगा भूचाल, एक साथ भिड़ेंगी ये 4 फिल्में

BIGG CLASH OF 2024: साल 2024 में 15 अगस्त का दिन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस दिन बॉक्स ऑफिस पर श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2' (Stree 2), अक्षय कुमार की 'खेल खेल में' (Khel Khel Mein), जॉन अब्राहम की 'वेदा' (Vedaa) और संजय दत्त की 'डबल आईस्मार्ट' (Double iSmart) सहित चार फिल्में होने जा रहे हैं।

BIGG CLASH OF 2024: साल 2024 की शुरुआत से लेकर अब तक सिनेमाघरों में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड सहित ढेरों फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। हर साल मेकर्स अपनी फिल्मों को रिलीज करने के लिए टॉप डेट्स सेलेक्ट करते हैं ताकि उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बड़ा वीकेंड मिलने के बाद धांसू कमाई कर सकें। साल 2024 में भी कुछ ऐसा ही होने जा रहा है। जी हां आपको जानकर हैरानी होगी कि 15 अगस्त के दिन एक साथ बॉक्स ऑफिस पर चार-चार फिल्में रिलीज होने जा रही है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी मूवी ऑडियंस की पसंदीदा बनकर ताबड़तोड़ कमाई करने में सफल रहती है। आइए इन चार फिल्मों के बारे में जानते हैं...

Biggest Clash of 2024

स्त्री 2 (Stree 2)

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की लीड रोल वाली फिल्म 'स्त्री 2' का ट्रेलर मेकर्स ने कुछ दिनों पहले ही रिलीज किया है। ट्रेलर में इस बात स्त्री का कहर नहीं बल्कि सर कटे का आतंक दिखने वाला है। फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। मेकर्स ने हॉरर कॉमेडी मूवी 'स्त्री 2' को रिलीज करने के लिए 15 अगस्त दिन चुना है। ऑडियंस भी इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने के लिए बेताब है।

End of Feed