बॉक्स ऑफिस

Bigg CLash !! विक्की कौशल की 'Chhaava' से होगी अल्लू अर्जुन स्टारर 'Pushpa 2' की भिड़ंत, रिलीज हुई अनाउंस

Allu Arjun's Pushpa 2 to Clash With Vicky Kaushal's Chhaava: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' (Pushpa 2: The Rule) की नई रिलीज डेट निर्माताओं ने जारी कर दी है। अब बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की टक्कर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की अपकमिंग फिल्म 'छावा' (Chhaava) से होगी।

Image

Allu Arjun-Vicky Kaushal

Allu Arjun's Pushpa 2 to Clash With Vicky Kaushal's Chhaava: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' (Pushpa 2: The Rule) अपनी रिलीज डेट को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई थी। फैन्स भी असमंजस थे कि आखिर ये फिल्म किस दिन बड़े परदे पर दस्तक देगी। लोगों की बेताबी को ध्यान में रखते हुए अब 'पुष्पा 2' की टीम ने अल्लू अर्जुन का नया पोस्टर जारी करते हुए इसकी नई रिलीज की घोषणा भी कर दी है। अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' अब 6 दिसंबर के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दिलचस्प बात यह है कि 6 दिसंबर के दिन बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की अपकमिंग फिल्म 'छावा' (Chhaava) भी रिलीज होने को तैयार है।

'पुष्पा 2' की टीम ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से अल्लू अर्जुन का नया लुक और रिलीज डेट शेयर करते हुए लिखा, 'हमारा इरादा आपको सर्वश्रेष्ठ देने का है। बड़े पर्दे पर यादगार अनुभव के लिए इंतजार बढ़ जाता है। पुष्पा 2: द रूल 6 दिसंबर 2024 को दुनिया भर में ग्रैंड रिलीज होगी। उनका रूल फेनोमेनल होगा। उनका शासन अभूतपूर्व होगा।' वहीं दूसरी ओर विक्की कौशल इस समय फिल्म 'छावा' मकी शूटिंग में व्यस्त हैं, जो इसी साल 6 दिसंबर को रिलीज होगी।

अब जब 'पुष्पा 2' की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर 'छावा' से होने जा रही है तो उम्मीद की जा सकती है कि निर्देशक लक्ष्मण उतेकर और उनकी टीम सिनेमाघरों में विक्की कौशल स्टारर के लिए नई तारीख पर विचार करेंगे। बता दें दोनों ही फिल्मों में रश्मिका मंदाना को लीड रोल में देखा जाएगा। 'छावा' में अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा, नील भूपलम और दिव्या दत्ता सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। दूसरी ओर 'पुष्पा 2' में फहद फासिल दिखाई देंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article