Bhool Bhulaiyaa 3 Vs Singham Again Overseas Advance Booking: अजय देवगन की फिल्म ने 'भूल भुलैया 3' को छोड़ा पीछे, जानें कमाई

Bhool Bhulaiyaa 3 Vs Singham Again Overseas Advance Booking: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की भूल भुलैया 3 और अजय देवगन की (Ajay Devgn) की सिंघम अगेन सिनेमाघरों में दिवाली पर दस्तक देनी वाली है। दोनों फिल्मों की यूएई में एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। आइए जानते हैं किस फिल्म ने कितनी कमाई की।

Bhool Bhulaiyaa 3 Vs Singham Again Overseas Advance Booking: इस दिवाली पर सिनेमाघरों में अजय देवगन की सिंघम अगेन और कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 क्लैश होने वाली हैं। दोनों फिल्मों को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। दोनों अलग-अलग जोनर्स की फिल्में हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी कोप ड्रामा फ्रेंचाइजी है जिसमें अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था। इतना ही नहीं ओवरसीज बुकिंग में भी 'सिंघम अगेन' कार्तिक की 'भूल भुलैया 3' से आगे चल रही है। ये भी पढ़ें- 'आमी जे तोमार 3.0' पर डांस करते हुए स्टेज पर धड़ाम से गिरी विद्या बालन, नहीं रोका परफॉर्मेंस, वीडियो देख इंप्रेस हुए फैंस

kartik

Bhool Bhulaiyaa 3 Vs Singham Again (credit Pic: Instagram)

एडवांस बुकिंग में सिंघम अगेन निकली आगे

रिपोर्ट के अनुसार, यूएई में सिंघम अगेन के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। प्री सेल्स में सिंंघम अगेन भूल भुलैया 3 के मुकाबले 84 प्रतिशत अधिक है। अजय देवगन स्टारर ने Vox सिनेमा में 64 शो से लगभग 6.6 लाख रुपये की प्री सेल अर्जित की है। अब तक 505 टिकटे बिकी है। ये शुरुआती आंकड़े है। वहीं, अनीज बज्मी की फिल्म ने प्री सेल्स रिलीज में 269 टिकटे बिकी है। एडवांस बुकिंग में सिंघम अगेन यूएई में धमाकेदार कमाई कर रही है।

End of Feed