Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Worldwide Day 5 Prediction: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के उभरते सितारे कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) ने दिवाली 2024 के मौके पर अपनी हॉरर कॉमेडी मूवी भूल भुलैया 3 को रिलीज किया था, जिसने जबरदस्त कमाई करके सबको चौंका दिया है। दिवाली 2024 के मौके पर फिल्म भूल भुलैया 3 का सीधा सामना सिंघम अगेन (Singham Again) के साथ था, जिसका डायरेक्शन रोहित शेट्टी ने किया था। सिंघम अगेन (Singham Again VS Bhool Bhulaiyaa 3) जैसी फिल्म से टक्कर होने के बावजूद भी भूल भुलैया 3 ने जमकर कमाई की है। अगर बात 5वें दिन की करें तो भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office) ने वर्ल्डवाइड 20 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार करके 200 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली है।
कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) की सबसे सफल फिल्म बनने की ओर बढ़ रही है भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office)
कार्तिक आर्यन ने पिछले कुछ समय में बॉलीवुड को कई सारी हिट फिल्में दी हैं, जिनसे उन्होंने बैंकेबल स्टार का खिताब अपने नाम किया है। भूल भुलैया 3 के कलेक्शन को देखा जाए तो साफ है कि ये मूवी जल्द ही कार्तिक आर्यन की सबसे कमाऊ फिल्म का खिताब अपने नाम कर लेगी। कार्तिक आर्यन हर फिल्म के साथ न केवल खुद को बड़ा स्टार साबित कर रहे हैं बल्कि बॉलीवुड निर्माताओं का भरोसा भी जीत रहे हैं। इंडस्ट्री का कोई भी बड़ा निर्माता अब कार्तिक आर्यन के ऊपर बड़ा दांव खेलने से नहीं डरता है।
भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office) को मिल रहा है दुनियाभर के दर्शकों का प्यार
फिल्म भूल भुलैया 3 की वर्ल्डवाइड कमाई देखने के बाद कहा जा सकता है कि इसे दुनियाभर के दर्शकों का प्यार मिल रहा है। अगर भूल भुलैया 3 को दुनियाभर के दर्शक पसंद नहीं करते तो ये मूवी मात्र 5 दिनों में ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाती। फिल्म भूल भुलैया 3 का डायरेक्शन अनीस बज्मी ने किया है। अनीस बज्मी के डायरेक्शन की काफी तारीफ हो रही है। दर्शकों का कहना है कि अनीस ने जिस तरह से कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित को यूज किया है, वो काबिल-ए-तारीफ है।
