Bad Newz First Day Collection: पहले दिन 'सरफिरा' को फेल कर गई Vicky-Tripti की Bad Newz, देखें पहले दिन की कमाई

Bad Newz First Day Collection: बैड न्यूज की कहानी फैंस को खूब पसंद आ रही है। अपने यूनिक कॉन्सेप्ट की वजह से फिल्म की कहानी को खूब सरहाना मिल रही है। वहीं बात करें पहले दिन की कमाई की तो पहले दिन फिल्म ने.....

Bad Newz First Day Collection: विक्की कौशल ( Vicky Kaushal) , तृप्ति डिमरी ( Tripti Dimri) और एमी विर्क ( Ammy Virk) की फिल्म बैड न्यूज( Bad News) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को रिलीज हुए एक दिन हुआ है और यह दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इस रॉम-कॉम फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। आनंद तिवारी निर्देशित फिल्म ने एडवांस बुकिंग में भी खूब कमाई की थी। आइए आपको बताते हैं पहले दिन फिल्म की कितनी कमाई हुई।

Bad Newz Day 1 Collection

बैड न्यूज की कहानी फैंस को खूब पसंद आ रही है। अपने यूनिक कॉन्सेप्ट की वजह से फिल्म की कहानी को खूब सरहाना मिल रही है। वहीं बात करें पहले दिन की कमाई की तो पहले दिन फिल्म ने 8.50 करोड़ की कमाई की है। वहीं एड्वान्स टिकट बुकिंग के मामले में फिल्म ने 3.71 करोड़ का कलेक्शन किया था। टाइम्स नाउ नवभारत ने बैड न्यूज को 3 रेटिंग दी है। फिल्म में पहले दिन शानदार कमाई की है।

End of Feed