Bad Newz Box Office Day 3: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की कॉमेडी-ड्रामा मूवी 'बैड न्यूज' (Bad Newz) को रिलीज हुए सिनेमाघरों में तीन दिन हो गए हैं। इस फिल्म को वीकेंड में लोगों की ओर से भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म ने पहले दिन ही 8 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था। ओपनिंग डे के कलेक्शन को देखने के बाद मेकर्स की खुशी का भी ठिकाना नहीं था। फिल्म ने फर्स्ट वीकेंड पूरा कर लिया है और आइए जानें इसने बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
आनंद तिवारी के निर्देशन बनकर तैयार हुई फिल्म 'बैड न्यूज' ने शुक्रवार के दिन 8.62 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म ने शनिवार के दिन 10.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के तीसरे दिन के कलेक्शन में बहुत ज्यादा उछाल नहीं देखा गया है। बताया जा रहा है कि विक्की कौशल की फिल्म 'बैड न्यूज' ने रविवार के दिन 11 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। फर्स्ट वीकेंड में फिल्म ने 30 करोड़ रुपये की कमाई की है।
उम्मीद की जा रही है कि फर्स्ट वीक खत्म होते-होते विक्की कौशल स्टारर 50 करोड़ रुपये के क्लब में बड़ी आसानी से शामिल हो जाएगी। यह फिल्म हेटेरोपैटर्नल सुपरफेकंडेशन पर बेस्ड है। विक्की कौशल के साथ फिल्म में तृप्ति डिमरी और एमी विर्क सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म में अनन्या पांडे और नेहा शर्मा का भी कैमियो है। फिल्म का निर्माण करण जौहर के बैनर तले किया गया है। अगर आपने यह फिल्म देख ली है और ये आपको कैसी लगी? इस बारे में अपनी राय कमेंट्स के जरिए जरुर दें।
