बॉक्स ऑफिस

Bad Newz Box Office Collection: तीसरे वीकेंड में कायम रहेगा विक्की-तृप्ति स्टारर का दबदबा, गुरुवार को कमाए इतने करोड़

Bad Newz Box Office Day 14: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) की मूवी 'बैड न्यूज' (Bad Newz) की कमाई रुकने को तैयार नहीं है। 14 दिनों के बाद भी यह मूवी 60 करोड़ रुपये कमाने की ओर बढ़ रही है। आइए देखें फिल्म की पूरी कमाई...

Image

Bad Newz

Bad Newz Box Office Collection Day 14: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की फिल्में ऑडियंस को खूब पसंद आ रही हैं। 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के सफलता के बाद विक्की कौशल ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 19 जुलाई के दिन विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की नई फिल्म 'बैड न्यूज' (Bad Newz) रिलीज हुई थी। रिलीज के 14 दिनों बाद भी यह मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर रही है। ट्रेड एक्सपर्ट्स की मानें तो तीसरे वीकेंड पर भी 'बैड न्यूज' अच्छी कमाई करने में कामयाब रहेगी। आइए देखें फिल्म ने गुरुवार के दिन कितने करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने एक्स अकाउंट पर विक्की कौशल स्टारर 'बैड न्यूज' के गुरुवार के आंकड़े साझा किए हैं। फिल्म ने 14वें दिन 1.15 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। फिल्म अब तक 58.98 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। तीसरे वीकेंड में यह मूवी बड़ी आसानी से 75 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी।

2 अगस्त के दिन सिनेमाघरों में अजय देवगन-तब्बू स्टारर 'औरों में कहां दम था' और जान्हवी कपूर की 'उलझ' भी रिलीज हुई है। ट्रेड एक्सपर्ट्स की मानें तो दोनों ही फिल्में को शानदार ओपनिंग नहीं मिली है। इन दोनों को अच्छी ओपनिंग ना मिलने का फायदा विक्की कौशल की 'बैड न्यूज' को होने वाला है। फिल्म की कमाई पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। आनंद तिवारी के निर्देशन में बनी विक्की की मूवी में तृप्ति डिमरी भी लीड में हैं। फिल्म में एमी विर्क और नेहा धूपिया भी अहम भूमिका में हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article