Baby John Box Office Collection Day 1 Prediction: डबल डिजिट में होगी वरुण धवन स्टारर की कमाई, आंकड़े देख खुश होंगे मेकर्स

Varun Dhawan's Baby John Box Office Collection Day 1 Prediction: मेकर्स ने आज यानी 25 दिसंबर के खास मौके पर बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की नई फिल्म 'बेबी जॉन' को बड़े परदे पर पेश कर दिया है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो यह मूवी डबल डिजिट में धांसू ओपनिंग लेती नजर आएगी।

Baby John Box Office Collection Day 1 Prediction: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) की नई फिल्म 'बेबी जॉन' क्रिसमस के दिन यानी 25 दिसंबर को मेकर्स ने रिलीज कर दी है। मेकर्स ने जब इस मूवी का ट्रेलर रिलीज किया था तभी से फैन्स 'बेबी जॉन' को देखने के लिए बेताब थे। वरुण धवन ने टिकिट खिड़की पर भी शानदार एडवांस बुकिंग दर्ज कराई है। इस एडवांस बुकिंग को देखने के बाद ट्रेड एक्सपर्ट्स का यह मानना है कि वरुण धवन स्टारर 'बेबी जॉन' (Baby John) ओपनिंग डे पर डबल डिजिट में कमाई करेगी। आइए देखें फिल्म रिलीज डे पर कितने करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रहेगी।

Varun Dhawan's Baby John

इतने करोड़ रुपये की ओपनिंग लेगी वरुण धवन की 'बेबी जॉन'

केलीस के निर्देशन में बनकर तैयार हुई वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' पहले दिन 12 से 13 करोड़ रुपये के बीच कारोबार करने में सफल रहेगी। अगर यह फिल्म ओपनिंग डे पर इतना कलेक्शन करती है तो यह मेकर्स के लिए खुशी की बात होगी। अगर सुबह के शोज ऑडियंस को इम्प्रेस करने में सफल रहते हैं तो यह आंकड़ा गुजरते दिन के साथ और भी बढ़ सकता है।

End of Feed