Azaad Box Office Collection Day 3: कई महीनों के इंतजार के बाद अब आखिरकार अमन देवगन (Aaman Devgn) और राशा थडानी (Rasha Thandani) की पहली फिल्म आजाद को बड़े पर्दे पर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में अजय देवगन भी नजर आ रहे हैं। 17 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म को बड़े पर्दे पर अच्छा रिस्पॉन्स देखने को नहीं मिला है। इस फिल्म को कंगना रनौत के निर्देशन में बनी पहली फिल्म इमरजेंसी के साथ कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। यह भी पढ़ें- Emergency Movie Box Office Collection Day 3: पहले वीकेंड में ही निकल गई कंगना रनौत स्टारर की हेकड़ी, कलेक्शन रहा बेकार
Azaad Box Office Collection Day 3
दोनों ही फिल्में एक साथ रिलीज हुईं पर इमरजेंसी को फैंस का बेहतर रिस्पॉन्स देखने को मिला है। वहीं दूसरे ओर फिल्म आजाद तो बड़े पर्दे पर एक दम फुस्स साबित हुई हैं। यहां मूवी के दूसरे दिन के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
आजाद ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर किया ऐसा कलेक्शन
इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk.com द्वारा बताए गए बॉक्स ऑफिस अनुमान के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे दिन 1.85 करोड़ रुपये कमाए। अब, कुल कलेक्शन 3 करोड़ रुपये है। वहीं दूसरी ओर इमरजेंसी ने 4.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई भी 10 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है। एक तरफ जहां इमरजेंसी धीरे-धीरे बेहतर कमाई करती जा रही है, वहीं दूसरी ओर आजाद तो बड़े पर्दे पर पूरी तरह से फिसड्डी साबित हुई है। फैंस ने राशा और अमन की इस नई नवेली जोड़ी को पूरी तरफ से रिजेक्ट कर दिया है।
