Ayalaan Box Office Prediction Day 1: तमिल एक्टर शिवाकार्तिकेय की नई मूवी अयलान सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म अयलान फैंटसी साइंस फिक्शन मूवी है, जिस कारण इसको लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा था। फिल्म अयलान को लेकर दर्शकों में दिखा ये उत्साह बॉक्स ऑफिस नम्बर्स में भी तब्दील होता दिखाई दे रहा है। अगर ट्रेड से सामने आ रही खबरों की मानें तो शिवाकार्तिकेय की नई फिल्म अयलान पहले दिन ठीक-ठाक नम्बर्स दर्ज कराएगी। ऑरमैक्स मीडिया ने एक ट्वीट के जरिए जानकारी दी है कि फिल्म अयलान ओपनिंग-डे पर 7 करोड़ रुपये की कमाई कर लेगी।
Ayalaan Box Office Prediction Day 1
अयलान को दर्शकों से मिला शानदार रिस्पांस
शिवाकार्तिकेय की हालिया रिलीज मूवी अयलान की बात करें तो ये दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म अयलान साइंस फिक्शन है, जिसे देखने के बाद दर्शक काफी खुश हैं। फिल्म को ज्यादातर फैमिली ऑडियंस मिल रही है। परिवारवाले अपने बच्चों के साथ अयलान देखने के लिए जा रहे हैं और इसकी सराहना कर रहे हैं। अयलान सीमित ऑडियंस के लिए है, जिनको ये पसंद आ रही है।कैप्टन मिलर बड़ी अयलान पर भारी
अगर तमिल भाषा में रिलीज हुई दोनों फिल्मों कैप्टन मिलर और अयलान की बात करें तो धनुष की पीरियड ड्रामा को दर्शकों से ज्यादा अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म कैप्टन मिलर को लेकर सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो ये पहले दिन 10 करोड़ रुपये का कारोबार करेगी जबकि फिल्म अयलान (Ayalaan) ओपनिंग-डे पर केवल 7 करोड़ रुपये ही कमा पाएगी।
