बॉक्स ऑफिस

Ayalaan Box Office Prediction Day 1: शिवकार्तिकेय की साइंस फिक्शन अयलान ने ओपनिंग-डे पर ही कैप्टन मिलर के सामने टेके घुटने, देखें आंकड़े

Ayalaan Box Office Prediction Day 1: तमिल एक्टर शिवाकार्तिकेय (Sivakarthikeyan) की साइंस फिक्शन मूवी अयलान (Ayalaan) सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। पोंगल के मौके पर रिलीज हुई अयलान को लेकर दर्शकों में उत्साह बना हुआ था क्योंकि इसका विषय काफी अलग है। ट्रेड एक्सपर्ट्स की मानें तो अयलान बॉक्स ऑफिस पर अच्छे आंकड़े दर्ज कराने के लिए तैयार है।

Image

Ayalaan Box Office Prediction Day 1

Ayalaan Box Office Prediction Day 1: तमिल एक्टर शिवाकार्तिकेय की नई मूवी अयलान सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म अयलान फैंटसी साइंस फिक्शन मूवी है, जिस कारण इसको लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा था। फिल्म अयलान को लेकर दर्शकों में दिखा ये उत्साह बॉक्स ऑफिस नम्बर्स में भी तब्दील होता दिखाई दे रहा है। अगर ट्रेड से सामने आ रही खबरों की मानें तो शिवाकार्तिकेय की नई फिल्म अयलान पहले दिन ठीक-ठाक नम्बर्स दर्ज कराएगी। ऑरमैक्स मीडिया ने एक ट्वीट के जरिए जानकारी दी है कि फिल्म अयलान ओपनिंग-डे पर 7 करोड़ रुपये की कमाई कर लेगी।

अयलान को दर्शकों से मिला शानदार रिस्पांस

शिवाकार्तिकेय की हालिया रिलीज मूवी अयलान की बात करें तो ये दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म अयलान साइंस फिक्शन है, जिसे देखने के बाद दर्शक काफी खुश हैं। फिल्म को ज्यादातर फैमिली ऑडियंस मिल रही है। परिवारवाले अपने बच्चों के साथ अयलान देखने के लिए जा रहे हैं और इसकी सराहना कर रहे हैं। अयलान सीमित ऑडियंस के लिए है, जिनको ये पसंद आ रही है।

कैप्टन मिलर बड़ी अयलान पर भारी

अगर तमिल भाषा में रिलीज हुई दोनों फिल्मों कैप्टन मिलर और अयलान की बात करें तो धनुष की पीरियड ड्रामा को दर्शकों से ज्यादा अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म कैप्टन मिलर को लेकर सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो ये पहले दिन 10 करोड़ रुपये का कारोबार करेगी जबकि फिल्म अयलान (Ayalaan) ओपनिंग-डे पर केवल 7 करोड़ रुपये ही कमा पाएगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्मा author

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे ह... और देखें

End of Article