Auron Mein Kahan Dum Tha Box Office Day 1 Prediction: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) और एक्ट्रेस तब्बू (Tabu) की नई फिल्म 'औरों में कहां दम था' (Auron Mein Kahan Dum Tha) 2 अगस्त के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में पहुंच गई है। कुछ दिनों पहले मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी किया था, जो ऑडियंस को बहुत पसंद आया। ट्रेलर को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद उम्मीद थी कि अजय देवगन और तब्बू स्टारर पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई करने में सफल रहेगी। मगर अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक ओपनिंग लेने वाली है।
अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'औरों में कहां दम था' को लेकर जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक यह फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बहुत कम कमाई करने वाली है। बताया जा रहा है कि यह मूवी ओपनिंग डे पर केवल 2 करोड़ रुपये का बिजनेस करेगी। फिल्म ओपनिंग डे पर अक्षय कुमार की 'सरफिरा' को भी मात नहीं दे पाई है, जिसका कोल्लेक्टियो पहले दिन 2.5 करोड़ रुपये रहा था। 'औरों में कहां दम था' की पहले दिन की कमाई देखने के बाद निर्माताओं को भी निराशा होने वाली है।
नीरज पांडे के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'औरों में कहां दम था' में जिमी शेरगिल, शांतनु महेश्वरी और साई मांजरेकर सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। हैरानी की बात यह है कि अजय देवगन स्टारर के साथ जान्हवी कपूर की फिल्म 'उलझ' भी रिलीज हुई है। इस फिल्म का कलेक्शन भी कुछ खास नहीं होने वाला है।
