Assi Box Office Day 3: ओपनिंग वीकेंड में 5 करोड़ भी नहीं कमा पाई तापसी पन्नू की फिल्म, देखें आंकड़े

Assi Box Office Day 3: तापसी पन्नू की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'अस्सी' की कमाई में कोई बड़ा उछाल देखने को नहीं मिला। मेकर्स की चिंता ओपनिंग वीकेंड के कलेक्शन को देखकर बढ़ती जा रही है। आइए देखें इस मूवी ने कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

Assi Box Office Day 3: बॉलीवुड इंडस्ट्री की टैलेंटेड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की फिल्म 'अस्सी' 20 फरवरी के दिन रिलीज हुई थी। इस मूवी को देखने के लिए फैन्स एक अंदर बेताबी देखी गई थी लेकिन आंकड़े अब कुछ ही चीजें बता रहे हैं। 3 दिनों में यह मूवी 3.5 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में भी विफल रही है। अब जो तापसी पन्नू की फिल्म को लेकर ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं उनके मुताबिक इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बेहद खराब कमाई की है, जिसे देखकर निर्माताओं की चिंता करना भी लाजमी नजर आ रहा है। आइए देखें फिल्म का टोटल कलेक्शन कितना हुआ है।

Assi Box Office Day 3

Pic Credit: IMDb

'अस्सी' ने की बेहद खराब कमाई

Sacnilk द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों के मुताबिक फिल्म 'अस्सी' ने रविवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर केवल 1.31 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ओपनिंग वीकेंड में यह फिल्म भारत में बॉक्स ऑफिस पर 3.91 करोड़ रुपये कमा चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी का बुडगे लगभग 40 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। वीक डेज में फिल्म की कमाई और भी गिर सकती है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह फिल्म अपने बजट को निकालने में नाकाम रहने वाली है। (इसे भी पढ़ें: BAFTA Film Awards 2026 Full Winners List OUT: 'सिनर्स' से लेकर 'हैमनेट' सहित इन फिल्मों ने जीते अवॉर्ड्स, यहां देखें फुल विनर लिस्ट)

End of Feed