Animal Box Office Collection Day 30: शाहरुख खान की 'पठान' को Ranbir Kapoor स्टारर ने दी मात, देखें पूरी कमाई

Animal Box Office Collection Day 30: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की 'एनिमल' (Animal) अभी भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो 'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की 'पठान' के लाइफटाइम बिजनेस को मात दे दी है।

Animal Box Office Collection Day 30: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म 'एनिमल' (Animal) 1 दिसंबर के दिन रिलीज हुई थी। 'एनिमल' को सिनेमाघरों में दस्तक दिए हुए पूरे 30 दिन हो गए हैं। फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमाए हुए बैठी है। फिल्म को सेंसर बोर्ड की ओर से A सर्टिफिकेट मिला था। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' ने 30 दिनों बाद बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पठान' (Pathaan) को मात दे दी है। इस खबर के वायरल होने के साथ रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' के मेकर्स बेहद खुश हैं।

Shah Rukh Khan and Ranbir Kapoor

शुरुआती अनुमानों के मुताबिक रणबीर कपूर की 'एनिमल' की कमाई में 5वें शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर उछाल देखा था। इस फिल्म ने 30वें दिन 1.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 30 दिनों के अंदर इस फिल्म ने 543.22 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इन नंबर के साथ रणबीर कपूर की 'एनिमल' ने शाहरुख खान स्टारर 'पठान' के लाइफटाइम बिजनेस को मात दे दी है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर भारत में सभी भाषाओं में 543.09 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

End of Feed