Animal Box Office Collection Day 19: गदर 2 के रिकॉर्ड को धुंआ करेगी एनिमल, 19वें दिन रणबीर की मूवी ने की इतनी कमाई

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 20, 2023, 08:00 AM IST

Animal Box Office Collection Day 19 Early Trends:रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल (Animal) अब जल्द ही सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर 2 का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर गिरावट देखने को मिल रही है। आइए फिल्म की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Animal Box Office Collection Day 19 Early Trends: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) ने संदीप वांगा रेड्डी (Sandeep Vanga Reddy) की फिल्म एनिमल (Animal) से दमदार वापसी कर ली है। बैक टू बैक फ्लॉप के बाद अब बॉबी ने एनिमल में अपना जबरदस्त एक्शन दिखाया है। एनिमल ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाकेदार प्रदर्शन किया है। फिल्म वीकेंड पर डबल डिजिट में ही कमाई कर रही थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बना लिए हैं। हालांकि अब एनिमल के कलेक्शन पर अब ब्रेक लगता नजर आ रहा है। फिल्म में बॉबी देओल के अलावा रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर भी नजर आ रहे हैं। फिल्म में सपोर्टिंग रोल निभाने के बावजूद एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी को काफी पसंद किया जा रहा है। एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों को धूल चटा दी है। हालांकि अभी तक फिल्म सनी देओल की गदर 2 से पीछे है, हालांकि यह रिकॉर्ड भी जल्द ही टूटने वाला है।

End of Feed