Alpha box office: फ्लॉप साबित हो सकती है आलिया-शरवरी की स्पाई थ्रिलर, देखें आंकड़े

Alpha Box office collection Day 11: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'ऐल्फा' का बिजनेस अब बेहद निराशाजनक रहा है। 11वें दिन फिल्म ने बेहद कम कमाई की है।

Alpha Box office collection Day 11: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और शरवरी (Sharvari) की फिल्म 'ऐल्फा' (Alpha) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 11 दिन हो गए हैं। हर गुरजते दिन के साथ अब इस मूवी के कलेक्शन में गिरावट ही देखने को मिल रही है। धांसू एक्शन सीन्स होने के बाद भी यह मूवी दर्शकों की इम्प्रेस करने में असफल रही है। हैरानी की बात यह है कि इस मूवी की कमाई अब करोड़ों से सिमटकर लाखों में रह गई है। यह मूवी घरलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं कर पाएगी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Jana Nayagan UK Release: रिलीज से पहले Thalapathy Vijay की फिल्म ने कमाए इतने करोड़, जानिए यहां)

Alpha Box office collection Day 11

फ्लॉप साबित हो सकती है आलिया-शरवरी की स्पाई थ्रिलर

लाखों में रह गई 'ऐल्फा' की कमाई

Sacnilk के मुताबिक शिव रवैल के निर्देशन में बनी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और शरवरी (Sharvari) की फिल्म 'ऐल्फा' (Alpha) ने 11वें केवल 75 लाख रुपये अपने खाते में जोड़े हैं। इस मूवी की कमाई देखकर मेकर्स भी चिंतित हैं। यह फिल्म भारत में अब तक नेट कलेक्शन 54.35 करोड़ रुपये करने में सफल रही है। इंडिया में टोटल ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो यह 64.79 करोड़ रहा है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर यह आंकड़ा अभी 90.99 करोड़ रुपये रहा है। यह फिल्म अब दुनिया में 100 करोड़ रुपये कमा सकती है लेकिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई देखकर मेकर्स को निराशा हो रही है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: जापान के बॉक्स ऑफिस पर निकल गई 'Dhurandhar' की हेकड़ी, Ranveer Singh स्टारर को देखने पहुंचे इतने दर्शक)

अदित्य चोपड़ा ने अपनी कंपनी यश राज फिल्म्स के तहत 'ऐल्फा' का निर्माण किया है। यह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फर्स्ट फीमेल लीड स्पाई थ्रिलर है। कई ट्रेड एक्सपर्ट्स का यह भी कहना है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी को बनाने में मेकर्स ने 130 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में आप अपनी राय हमें कमेंट्स के माध्यम से दे सकते हैं।

End of Feed