Bhooth Bangla Box Office Day 3: 100 करोड़ी होने से बस एक कदम दूर है अक्षय की मूवी, तीसरे दिन मचाया तहलका

Bhooth Bangla Box Office Day 3: अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। अब ये खबर सामने आई है कि इस मूवी ने तीसरे दिन मोटी कमाई की है।

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मवी को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। फिल्म ने पहले दिन ही मोटी कमाई कर ली थी। अब वीकेंड पर मूवी ने धमाल मचा दिया। अब ये खबर सामने आई है कि इस मूवी ने तीसरे दिन मोटी कमाई की है। बताया जा रहा है कि फिल्म भूत बंगला जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। (ये भी पढ़ें-अक्षय कुमार की मूवी ने पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा, गदगद हुए मेकर्स)

bhooth bangla box office collection day 3

100 करोड़ी होने से बस एक कदम दूर है अक्षय की मूवी (pic credit-bhooth bangla film)

100 करोड़ी होने से बस एक कदम दूर है अक्षय की मूवी (pic credit-instagram)

भूत बंगला ने तीसरे दिन कमाए इतने करोड़

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी 15 साल बाद फिर से साथ आई है और भूत बंगला ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर धुरंधर 2 के साथ टक्कर दे रही है और फैमिली ऑडियंस को थिएटर्स तक खींच रही है। ट्रेड पोर्टल के अनुसार, भूत बंगला अब दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये के आंकड़े के बहुत करीब पहुंच गई है। रविवार को फिल्म ने भारत में भारी उछाल दिखाया और कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 95 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को फिल्म ने भारत में 23 करोड़ रुपये कमाए। चार दिनों में फिल्म का भारत नेट कलेक्शन 58 करोड़ रुपये और ग्रॉस 69.37 करोड़ रुपये हो गया है। वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 95.87 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। (ये भी पढ़ें-Bhooth Bangla से पहले इन हॉरर कॉमेडी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़ा था झंडा, हुई थी नोटों की बारिश)

End of Feed