Bhooth Bangla Box office Day 1: अक्षय कुमार की मूवी ने तोड़ा धुरंधर 2 का घमंड!! पहले दिन की मोटी कमाई

Bhooth Bangla Box office Day 1: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला बीते दिन बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। इस मूवी ने पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है।

Bhooth Bangla Box office Day 1: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। बीते दिन ये मूवी बड़े पर्दे पर रिलीज हुई। फिल्म भूत बंगला को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। मूवी में अक्षय कुमार, राजपाल यादव, असरानी और परेश रावल ने मस्त एक्टिंग की है। इस बीच अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला की कमाई को लेकर रिपोर्ट सामने आई है। बताया जा रहा है कि भूत बंगला ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...(ये भी पढ़ें-Bhooth Bangla नहीं झेल पायी Dhurandhar 2 की मार, पेड प्रिव्यू से नहीं हुई 5 करोड़ की भी कमाई)

Bhooth Bangla box office

अक्षय कुमार की मूवी ने तोड़ा धुरंधर 2 का घमंड (pic credit-instagram)

अक्षय कुमार की मूवी ने तोड़ा धुरंधर 2 का घमंड (pic credit-instagram)

भूत बंगला ने मचाया धमाल

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला ने बॉक्स ऑफिस पर ठोस शुरुआत की है। रिलीज के पहले दिन फिल्म ने दुनिया भर में करीब 23.90 करोड़ रुपये की कमाई की है और चार हफ्तों तक टॉप पर रहने वाली धुरंधर: द रिवेंज को नंबर 1 पोजीशन से हटा दिया है। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित इस हॉरर-कॉमेडी ने पहले दिन थिएटर्स में अनुमानित 12.25 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया। पेड प्रीव्यू से 3.50 करोड़ रुपये मिलने के साथ पहले दिन का कुल भारत नेट कलेक्शन करीब 15.75 करोड़ रुपये हो गया है। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 23.90 करोड़ रुपये रहा, जिसमें भारत में ग्रॉस 18.90 करोड़ और विदेशों से 5 करोड़ रुपये शामिल हैं।

End of Feed