Dacoit Box office Day 3: तीसरे दिन अदिवि शेष की मूवी का हुआ बुरा हाल, कमाए इतने करोड़

Dacoit Box office Collection Day 3: साउथ एक्टर अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत हाल ही में रिलीज हुई है। इस बीच तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर मूवी का बुरा हाल हो गया है।

Dacoit Box office Collection Day 3: साउथ एक्टर अदिवि शेष (Adivi Sesh) और मृणाल ठाकुर की फिल्मडकैत (Dacoit) 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। इस मूवी से लोगों को काफी उम्मीद थी हालांकि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कर नहीं पा रही है। वीकेंड पर भी फिल्म की कमाई में उछाल नहीं देखा गया। इस बीच ये खबर सामने आई है कि अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत का तीसरे दिन बुरा हाल हो गया है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...(ये भी पढ़ें-दूसरे दिन ही डकैत ने धुरंधर 2 के आगे टेके घुटने, मेकर्स को लगा झटका)

dacoit box office collection day 3

तीसरे दिन अदिवि शेष की मूवी का हुआ बुरा हाल (pic credit- dacoit film)

तीसरे दिन अदिवि शेष की मूवी का हुआ बुरा हाल (pic credit- dacoit film)

डकैत ने तीसरे दिन की इतनी कमाई

अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत को एक्शन एंटरटेनर के रूप में प्रमोट किया गया था, लेकिन रिलीज के बाद रिव्यूज मिली-जुली आई हैं। दर्शकों ने कलाकारों के परफॉर्मेंस की तारीफ की है, लेकिन कई लोगों को मूवी की कहानी कमजोर लगी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत की है और अब सभी की नजरें पहले वीकेंड पर है कि क्या इसमें कोई बढ़ोतरी होती है। सैकनिल्क के अनुसार, रिलीज के तीसरे दिन (रविवार) को फिल्म ने 6.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पहले दिन 6.55 करोड़ और दूसरे दिन 6.85 करोड़ रुपये की कमाई हुई। इस तरह तीन दिनों में फिल्म का कुल भारत ग्रॉस कलेक्शन 23.41 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 19.80 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म की रिलीज डेट पहले 19 मार्च तय थी, लेकिन बाद में टाल दी गई।

End of Feed