Sitaare Zameen Par Box office Day 10: बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान की फिल्म का बजा डंका, कन्नप्पा की निकली हवा

Sitaare Zameen Par Box office Collection Day 10: बॉलीवुड स्टार आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर को लोग काफी प्यार दे रहे हैं। यही वजह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस बीच ये रिपोर्ट सामने आई है कि बीते रविवार आमिर की फिल्म सितारे जमीन पर ने मोटी कमाई की है।

Sitaare Zameen Par Box office Collection Day 10: आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस फिल्म से आमिर खान ने ये साबित कर दिया है कि आज भी वो बॉक्स ऑफिस के असली किंग है। फिल्म सितारे जमीन पर ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है। 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली इस फिल्म ने बीते रविवार फिर से रफ्तार पकड़ ली। सितारे जमीन पर' ने 9वें दिन यानी शनिवार को 12.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। अब रविवार को सितारे जमीन पर ने धांसू कलेक्शन किया है।

sitaare zameen par box

रविवार को सितारे जमीन पर ने मचाया धमाल

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' ने 10वें दिन यानी दूसरे संडे 14.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। अब कुल मिलाकार सितारे जमीन पर ने 122.65 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। ऐसा लगता है कि जल्द ही ये फिल्म 150 करोड़ रुपये कमा लेगी। बता दें कि आमिर खान ने अपनी ही फिल्म गजनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सितारे जमीन पर ने फिल्म 'गजनी' के 114 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन के रिकॉर्ड को ब्रेक कर दिया है।

End of Feed