Kapil Sharma Movie Zwigato: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म Zwigato के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। कपिल शर्मा की फिल्म आज देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है। फिल्म की रिलीज से पहले बीते दिन Zwigato की स्क्रीनिंग में कई बॉलीवुड सितारे नजर आए हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस शहनाज गिल ने भी कपिल शर्मा की फिल्म देखी है। फिल्म देखने के बाद शहनाज ने कपिल की एक्टिंग और फिल्म की स्टोरीलाइन की जमकर तारीफ की है। शहनाज ने ट्वीट के जरिए फैंस से कपिल शर्मा की फिल्म देखने की गुजारिश भी की है। फिल्म की तारीफ करते हुए एक्ट्रेस ने कपिल की तारीफ में पुल बांध दिए हैं। सोशल मीडिया पर Zwigato को लेकर काफी चर्चा है, इस बीच शहनाज का ट्वीट भी अब तेजी से वायरल हो रहा है।
शहनाज गिल ने की कपिल शर्मा की जमकर तारीफ
कपिल शर्मा की फिल्म देखने के बाद शहनाज गिल ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'आज मैंने इंडिया के सबसे मजाकिया आदमी का एक बिल्कुल नया रूप देखा है जो हमेशा मुस्कुराता रहता है और सभी के चेहरे पर हंसी लाता है। क्या परफॉर्मेंस है, फिल्म का हर मिनट मुझे काफी पसंद आया है। बेहतरीन कहानी, शानदार निर्देशन और बेहतरीन कलाकार। #Zwigato को जरूर देखना चाहिए!'
शहनाज गिल के साथ ही सोशल मीडिया पर फैंस का भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कई यूजर्स का मानना है कि इस फिल्म में कपिल शर्मा की परफॉर्मेंस काफी लाजवाब है। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, '#Zwigato वह कहानी है जिसे एक परिवार बेहतरीन तरीके से बताया है। फिल्म ऐसे कई मूमेंट से भरी हुई है जो आपको हैरान कर देगी।'
बता दें कि रिलीज के बाद कपिल शर्मा की फिल्म को ऑडियंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि कई लोगों का मानना है कि इस फिल्म को सिनेमाघरों पर रिलीज करने के बदले सीधा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करना चाहिए था।
