बॉलीवुड

Zwigato Box Office Day 3: पहले वीकेंड में ही निकला Kapil Sharma की मूवी का दम, कमाए सिर्फ इतने से रुपये

Zwigato Box Office Day 3: बॉलीवुड अभिनेता कपिल शर्मा की नई फिल्म ज्विगाटो सिनेमाघरों में औंधे मुंह गिर पड़ी है। फिल्म ज्विगाटो को पहले वीकेंड में मनमाफिक दर्शक नहीं मिले हैं, जिस कारण इसकी कमाई निराशाजनक रही है। फिल्म ज्विगाटो ने अपने पहले वीकेंड में केवल 1.84 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

Image

Zwigato Box Office Day 3: पहले वीकेंड में ही निकला Kapil Sharma की मूवी का दम, कमाए सिर्फ इतने से रुपये

Zwigato Box Office Day 3: टीवी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कॉमेडियन कपिल शर्मा बीते वीकेंड अपनी नई फिल्म ज्विगाटो लेकर दर्शकों के सामने आए थे, जिसने डायरेक्टर नंदिता दास ने बनाया है। फिल्म ज्विगाटो एक सोशल ड्रामा है, जिसमें कपिल शर्मा ने नंदिता दास के साथ मिलकर डिलीवरी बॉय के दर्द को बयां किया है। कपिल शर्मा और नंदिता दास की ज्विगाटो को फिल्म फेस्टिवल में दर्शकों से काफी प्यार मिला था, जिस कारण ट्रेड पंडितों को उम्मीद थी कि यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार करेगी लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है। फिल्म ज्विगाटो ने बॉक्स ऑफिस पर पहले वीकेंड का सफल पूरा कर लिया है लेकिन इसकी कमाई बेहद निराशाजनक रही है।

जाने-माने ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने कुछ देर पहले ही फिल्म ज्विगाटो का पहले तीन दिनों का बॉक्स ऑफिस शेयर किया है, जिसके अनुसार इसकी पहले वीकेंड की कुल कमाई केवल 1.84 करोड़ रुपये रही है। फिल्म ने अपने पहले दिन 43 लाख रुपये, दूसरे दिन 62 लाख रुपये और तीसरे दिन 79 लाख रुपये की कमाई की थी। ज्विगाटो के पहले तीन दिनों के आंकड़े जोड़ दिए जाएं तो इसकी कुल कमाई 1.84 करोड़ रुपये हो जाती है।

नंदिता दास ने लिमिटेड स्क्रीन्स के साथ रिलीज की थी ज्विगाटो

डायरेक्टर नंदिता दास ने ज्विगाटो को लिमिटेड स्क्रीन्स के साथ रिलीज किया था क्योंकि वो जानती थीं कि इसकी लिमिटेड ऑडियंस है। ज्विगाटो मास ऑडियंस के लिए मूवी नहीं थी, जिस कारण मेकर्स ने इसको प्रॉफिटेबल बनाने के लिए लिमिटेड स्क्रीन्स के साथ रिलीज किया। हालांकि फिल्म की कमाई देखकर ऐसा लग नहीं रहा है कि यह प्रॉफिटेबल मूवीज में अपनी जगह बना पाएगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article