Aamir Khan ने इस डायरेक्टर संग हाथ मिलाकर की बड़े पर्दे पर धमाके की तैयारी, बॉक्स ऑफिस पर टूटेंगे कई रिकॉर्ड्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 23, 2024, 03:01 PM IST

Aamir Khan-Zoya Akhtar Meeting: आमिर खान के फैंस काफी लंबे समय से उनकी बड़े पर्दे पर वापसी का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच आमिर खान की मुलाकात बॉलीवुड के इस डायरेक्टर से हुई है। इस मुलाकात के दौरान फिल्म का आईडिया को लेकर चर्चा की गई।

Aamir Khan- Zoya Akhtar Meeting: बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम के पहचाने जाने वाले आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों काफी चर्चा में है। आमिर खान अभी हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' में पहुंचे थे। इस शो से आमिर खान का एक प्रोमो वीडियो सामने आया था। आमिर खान इस वीडियो में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे करते हुए नजर आए। अब इस वीडियो के बाद आमिर खान से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। आमिर खान ने अभी हाल ही में फिल्म डायरेक्ट जोया अख्तर (Zoya Akhtar) के मुलाकात की है। जिसके बाद आमिर खान और जोया अख्तर की अगली फिल्म को लेकर लोग चर्चा करने लगे हैं।

Aamir Khan Upcoming Movie

Intagram

आमिर खान ने जोया अख्तर संग मिलाया हाथ

आमिर खान काफी समय से बड़े पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं। आमिर खान लास्ट फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आए थे। आमिर खान की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही। इसके बाद से आमिर खान के फैंस को मिस्टर परफेक्शनिस्ट की अगली फिल्म का इंतजार है। अब इसी बीच आमिर खान की अगली फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक जोया अख्तर ने एक फिल्म को लेकर आमिर खान से मुलाकात की है। रिपोर्ट में बताया गया है कि जोया एक नायक पर अधारित फिल्म के बारे में सोच रही है। इस फिल्म में खूब सारा इमोशनल और ड्रामा देखने को मिलने वाला है। आमिर खान ने अभी फिल्म को लेकर हां नहीं की है। आमिर खान ने जोया अख्तर फिल्म स्टोरी डेवलप करने के साथ-साथ स्टोरी नरेशन के साथ दोबारा मुलाकात की बात की है।

End of Feed