बॉलीवुड

Dream Girl 3 में अनन्या पांडे को बेस्ट फ्रेंड ने ही कर डाला रिपलेस, Ayushmann Khurrana संग लड़ाएंगी इश्क के पेंच !

Dream Girl 3 Actress: आयुष्मान खुर्राना की फिल्म ड्रीम गर्ल के तीसरे भाग को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में अनन्या पांडे को उन्ही की बेस्ट फ्रेंड ने रिप्लेस कर दिया है, जानिए क्या है एक्ट्रेस का नाम इस खास रिपोर्ट में।

Image

Dream Girl 3 : sara ali khan will be part of film

Dream Girl 3 Actress: बॉलीवुड एकत्र आयुष्मान खुर्राना ने अपनी एक्टिंग से सभी के दिलों में जगह बना ली है। उनकी फिल्म ड्रीम गर्ल 2 के दोनों पार्ट्स को लोगों द्वारा खूब प्यार मिला। दोनों ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा कलेक्शन किया था, लेकिन अब मेकर्स ने फिल्म के तीसरे भाग को लेकर तैयारी करना शुरू कर दिया है। ऐसे में फिल्म की लीड हीरोइन को लेकर कई अटकलें सामने आती रहती हैं, इसी के साथ खबर मिली है की तीसरे भाग के लिए मेकर्स ने इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को अप्रोच किया है। टाइम्स नो नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर कौन है वो हसीना।

ड्रीम गर्ल (Dream girl 3) में पहले नुसरत भरूचा और दूसरे भाग में अनन्या पांडे नजर आई थी, दोनों की एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया। लेकिन फिल्म के मेकर्स ने तीसरे पार्ट में नए चेहरे को जोड़ने का मन बना लिया है, जिसमें हाल ही में सारा आली खान (Sara Ali Khan) का नाम सामने आया है। कहा जा रहा है की सारा और आयुष्मान (Ayushmann Khurrana) ने ड्रीम गर्ल के निर्माताओं के साथ एक मीटिंग की थी। ड्रीम गर्ल एक सुपरहिट फ्रेंचाइजी है क्योंकि दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था।

इसी के साथ फिल्म से अनन्या पांडे की बेस्टफ्रेंड ने उन्हे रिप्लेस किया है, हालांकि अभी तक इस खबर पर मेकर्स द्वारा कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो मेट्रो इन दिनों में नजर आने वाली हैं। अब देखना दिलचस्प होगा की बॉलीवुड की नई जोड़ी क्या गुल खिलाते हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article