Zindagi Na Milegi Dobara 2: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन, अभय देओल और फरहान अख्तर ने साल 2011 में एक फिल्म की थी, जिसका नाम जिंदगी न मिलेगी दोबारा था। इस फिल्म का डायरेक्शन जोया अख्तर ने किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। फिल्म जिंदगी न मिलेगी दोबारा के माध्यम से जोया अख्तर ने लोगों को यह बताने की कोशिश की थी कि काम के साथ-साथ जिंदगी जीना भी काफी जरूरी होता है क्योंकि काम की वजह से कई दफा हम लोग ये भूल जाते हैं कि जिंदगी जीना कैसे है? जिंदगी न मिलेगी दोबारा की रिलीज के बाद से ही इसके सीक्वल की बातें होती रही हैं लेकिन मेकर्स ने अभी तक इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। फरहान अख्तर ने कुछ देर पहले एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर लोग एक्साइटेड हो गए हैं।
फरहान अख्तर ने दिया जिंदगी न मिलेगी दोबारा सीक्वल का इशारा
अभिनेता फरहान अख्तर ने कुछ देर पहले ही एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ऋतिक रोशन और अभय देओल भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में जिंदगी न मिलेगी दोबारा के सीक्वल को लेकर इशारा दिया गया है लेकिन इसमें एक बड़ा ट्विस्ट है। असल में जिंदगी न मिलेगी दोबारा की स्क्रिप्ट पर साल 1844 लिखा हुआ है। कई लोग यह मान रहे हैं कि ये तीनों जल्द ही जिंदगी न मिलेगी दोबारा 2 में दिखाई देंगे, जिसका ऐलान इन्होंने कर दिया है लेकिन कई लोगों का मानना है कि जोया अख्तर नए कलाकारों के साथ जिंदगी न मिलेगी दोबारा 2 बनाएंगी क्योंकि इन तीनों की कहानी प्रेजेंट टाइम की थी जबकि स्क्रिप्ट पर 1844 लिखा हुआ है।
क्या नई कहानी लेकर आएंगी जोया अख्तर
अगर कुछ लोगों की मानें तो मेकर्स जिंदगी न मिलेगी दोबारा के मुख्य तीनों किरदारों के साथ नई कहानी पर काम कर रहे हैं। ये फिल्म भी जिंदगी जीने का सलीका सिखाएगी लेकिन इसमें एकदम नई कहानी देखने को मिलेगी। वैसे आपका इस बारे में क्या सोचना है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
