कंगना-पूजा संग आदित्य पंचोली के रूमर्ड अफेयर पर पत्नी जरीना ने दिया रिएक्शन, कहा- 'मुझे फर्क नहीं पड़ता...'

  • Authored by: अभय
  • Updated May 20, 2025, 03:37 PM IST

Zarina Wahab on Aditya Pancholi Affairs: एक्ट्रेस पूजा बेदी (Pooja Bedi) और कंगना रनौत (Kangana Ranaut) संग रहे आदित्य पंचोली (Aditya Pancholi) के अफेयर पर उनकी पत्नी जरीना वहाब (Zarina Wahab) ने कई साल बाद रिएक्शन दिया है। जरीना वहाब का बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Zarina Wahab on Aditya Pancholi Affairs: बॉलीवुड स्टार आदित्य पंचोली (Aditya Pancholi) अपने जमाने के फेमस एक्टर रहे हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है। आदित्य पंचोली अपनी फिल्मों के साथ-साथ लव लाइफ की वजह से भी सुर्खियों में बने रहे थे। आदित्य पंचोली का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ता रहा है। आदित्य पंचोली के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स की चर्चा कई बार हो चुकी है। इसी बीच एक्टर के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स पर उनकी पत्नी और एक्ट्रेस जरीना वहाब (Zarina Wahab) ने चुप्पी तोड़ी है। जरीना वहाब ने अभी हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान अपने पति के मैरिटल अफेयर्स पर एक बयान दिया है, जिसको लेकर बी-टाउन में खूब चर्चा हो रही है।

Zarina Wahab on Aditya Pancholi Affairs

आदित्य पंचोली मैरिटल अफेयर्स पर जरीना वहाब ने कही ये बात

आदित्य पंचोली अपनी पत्नी जरीना वहाब के वजह से फिर से चर्चा में आ गए हैं। जरीना वहाब ने अभी हाल ही में नयनदीप रक्षित (Nayandeep Rakshit) से बातचीत के दौरान एक्ट्रेस से आदित्य पंचोली के रूमर्ड मैरिटल अफेयर्स को लेकर सवाल किया गया। इसका जवाब देते हुए जरीना वहाब ने कहा कि 'पहले मुझे अफेयर की अफवाहें सुनकर थोड़ा बुरा लगता था, लेकिन फिर मैं उन पर हंस भी देती थी। मुझे फर्क नहीं पड़ता कि वो बाहर क्या करते है। घर में आते ही वो शानदार पिता और पति बन जाते थे। मेरे लिए बस यही काफी है। अगर वो अपने अफेयर घर लाते, तभी मुझे तकलीफ होती। अगर मैं इन बातों को दिल से लगाकर लड़ूंगी तो मैं ही दुखी रहूंगी। मैं दुख नहीं चाहती, मैं खुद से प्यार करती हूं।' जरीना वहाब का ये बयान खूब वायरल हो रहा है।

End of Feed