जरीना वहाब के लिए राज कपूर ने बोला था 'जातिसूचक' शब्द, घंटों बाद वहीदा रहमान से जोड़ा नाता

Raj Kapoor Used A Casteist Slur Against Zarina: बॉलीवुड अदाकारा जरीना बहाव (Zarina Wahab) ने एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया है कि जब वो राज कपूर (Raj Kapoor) से मिली थीं तो शोमैन ने उनके लिए एक जातिसूचक शब्द का उपयोग किया था। ये शब्द सुनने के बाद जरीना (Zarina Wahab Interview) को बहुत बुरा लगा था लेकिन कुछ ही समय बाद राज कपूर (Raj Kapoor News) ने एक्ट्रेस को बताया कि उन्होंने ये शब्द उनके लिए क्यों उपयोग किया था।

Raj Kapoor Used A Casteist Slur Against Zarina: जरीना वहाब बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री जानी-मानी अदाकारा हैं, जो किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। जरीना वहाब (Zarina Wahab) ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री और मलयालम सिनेमा में कई सारी फिल्में की हैं और दर्शकों के बीच में जबरदस्त पहचान बनाई है। जरीना वहाब (Zarina Wahab Interviews) ने हाल ही में एक मीडिया हाउस को इंटरव्यू देते हुए बताया है कि जब वो फिल्म की पढ़ाई कर रही थीं, तब उस दौर के शौमैन राज कपूर (Raj Kapoor) से मिली थीं। जरीना के अनुसार, राज कपूर ने उन्हें देखकर एक जातिसूचक शब्द का उपयोग किया था, जो उन्हें पसंद नहीं आया था। शोमैन ने घंटों बाद जरीना को वो कारण भी बताया, जिसके चलते उन्होंने जातिसूचक शब्द का उपयोग किया था।

Zarina Wahab Raj Kapoor Waheeda Rehman

जरीना वहाब (Zarina Wahab News) ने लेहरे रेट्रो को दिए अपने ताजा इंटरव्यू में बताया है, 'जब मैंने इस बात का खुलासा किया था, तब लोगों ने इसे बिल्कुल गलत ढंग से लिया था। मैंने किसी दूसरी वजह से लोगों को ये किस्सा बताया था लेकिन लोगों ने उसका अलग ही मतलब निकाला। जब हम फिल्म इंस्टीट्यूड में पढ़ाई करते थे तब राज कपूर साहब ने हमें अपने फार्म हाउस पर बुलाया था। हम उनके लोनी स्थित फार्म हाउस में गए थे। जब वो हम लोगों से बात कर रहे थे तब उन्होंने मेरे लिए एक जातिसूचक शब्द उपयोग किया। मैं उनसे मिलने के लिए अच्छी तरह से सज-धज के गई थी, जिस कारण मुझे समझ नहीं आया कि उन्होंने मेरे लिए ऐसे शब्द का उपयोग क्यों किया लेकिन मैंने उस वक्त रिएक्ट नहीं किया।'

End of Feed