Sonnalli Seygall Welcome Baby Girl: बॉलीवुड अभिनेत्री और प्यार का पंचनामा फेम एक्ट्रेस सोनाली सहगल ( Sonnalli Seygall) के घर खुशियों ने दस्तक दी है। एक्ट्रेस के घर बच्चे की किलकारी गूंजी है। अभिनेत्री जिन्होंने पिछले साल धूमधाम से शादी की थी अब वह एक बेटी की मां बनी है। जिससे उनकी खुशी सातवें आसमान पर है।
सोनाली( Sonnalli Seygall) और उनके पति अशेष( Ashesh Sajnani) के करीबी सूत्र ने बताया कि सोनाली ने बेटी को जन्म दिया है। एक्ट्रेस और बेटी दोनों ही पूरी तरह स्वस्थ है , उनके जीवन में खुशियों की बौछार हुई है जिस वजह से घर में उत्सव का माहौल है। सोनाली ने बेटी के जन्म पर खुशी जताई है, शादी के एक साल बाद ही एक्ट्रेस को ये खुशी मिल गई है। इसी साल अगस्त में कपल ने अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा किया था। सोनाली सहगल ने अपने बचपन के प्यार अशेष सजनानी से जून 2023 में शादी की थी, जिसके बाद एक्ट्रेस पर्दे पर ज्यादा नजर नहीं आई।
सोनाली अपने फैंस के साथ अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़ी हर खबर साझा करती रहती थी। सोशल मीडिया पर सोनाली योगा करते हुए पति के साथ समय बिताते हुए फोटो और वीडियो दिखाती रहती है। कुछ दिन पहले ही सोनाली ने अपने होने वाले बेबी के लिए प्यारा सा नोट लिखा था जिसमें उन्होंने बेबी होने की खुशी जाहीर की थी। अभिनेत्री ने लिखा था प्यारे बेबी मैं आपके आने का अब और इंतजार नहीं कर सकती। बताते चले कि सोनाली सहगल को उनकी फिल्म प्यार का पंचनामा के लिए याद किया जाता है।
