Zakir Hussain Death: तबला वादक जाकिर हुसैन के निधन पर बोलीं शबाना आजमी, कहा- 'सिर्फ भारत नहीं बल्कि दुनिया के लिए..'

Zakir Hussain Death: मशहूर तबला वादक और पद्मश्री विजेता जाकिर हुसैन का निधन हो गया है। दुनियाभर में अपनी कला के चलते प्रसिद्धी हांसिल करने वाले जाकिर हुसैन के निधन पर अब एक्ट्रेस शबाना आजमी ने भी रिएक्ट किया है। इसे भारत के साथ ही पूरी दुनिया के लिए एक बड़ी क्षति बताया है।

Zakir Hussain Death: तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन (Zakir Hussain) का 73 साल की उम्र में निधन हो गया है।अमेरिका में दिल संबंधी ईलाज के दौरान जाकिर हुसैन ने आखिरी सांस ली है। बीते दिन तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कर दिया गया था। जिसके बाद बीती रात से ही उनके निधन की खबरें सामने आने लगी थीं। हालांकि अब उनकी फैमिली ने भी इस दुखद समाचार को शेयर किया है। इस बीच अब बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी (Shabana Azmi) ने तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने रिएक्ट करते हुए कहा, 'अरे नहीं! जावेद ने मुझे कुछ घंटे पहले ही बताया था कि जाकिर को वेंटिलेटर पर रखा गया है! मुझे यह जानकर बहुत दुख हुआ है..।' यहां शबाना आजमी के पूरे बयान पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Vivek Agnihotri-Pallavi Joshi Love Story: एक गलत फैसले ने बना दी जोड़ी, पहली मुलाकात में पल्लवी को अकड़ू लगे थे विवेक

Shabana Azmi Reacts to Zakir Hussain Death

Shabana Azmi Reacts to Zakir Hussain Death

जाकिर हुसैन के निधन पर क्या बोलीं शबाना आजमी

एक्ट्रेस शबाना आजमी ने जाकिर हुसैन की मौत पर रिएक्ट करते हुए कहा, 'मेरी संवेदनाएं टोनी और उनकी दोनों लड़कियों के साथ हैं। यह न केवल हमारे देश के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए क्षति है। वह तुलना से परे एक कलाकार हैं।' सोशल मीडिया पर जाकिर हुसैन के निधन की खबर सुनकर फैंस भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। बता दें कि जाकिर हुसैन का अमेरिका में इलाज चल रहा था और वह अस्पताल में भर्ती थे।

End of Feed