Sonakshi Sinha के बाद अब Zaheer Iqbal ने की बैचलर पार्टी, दूल्हा बनने की खुशी में झूमते आए नजर

Zaheer Iqbal Bachelorette Pic: शादी से कुछ दिन पहले कपल बैचलर पार्टी में इन्जॉय करते नजर आए। होने वाली दुल्हन सोनाक्षी ने जहां अपनी गर्ल गैंग के साथ फोटो साझा की हैं वहीं अब होने वाले दूल्हे की पार्टी तस्वीर सामने आई है।

Zaheer Iqbal Bachelorette Pic: सोनाक्षी सिन्हा( Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल ( Zaheer Iqbal) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल की शादी की खबरों ने हर जगह चर्चा पैदा कर दी है, ये लॉंग टाइम कपल अब ऑफिशल तौर पर एक दूजे के होने वाले हैं। कपल 23 जून को शादी करने जा रहा है जिसका सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं शादी से कुछ दिन पहले कपल बैचलर पार्टी में इन्जॉय करते नजर आए। होने वाली दुल्हन सोनाक्षी ने जहां अपनी गर्ल गैंग के साथ फोटो साझा की हैं वहीं अब होने वाले दूल्हे की पार्टी तस्वीर सामने आई है। आइए आपको दिखाते हैं पार्टी की झलक

Zaheer Iqbal Bachelorette Pic

सोनाक्षी सिन्हा की बैचलर पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हीरामंडी एक्ट्रेस अपनी गर्ल गैंग के साथ मस्ती करती दिखाई दे रही है। अब जहीर इकबाल की तस्वीरें भी सामने आई है जिसमें वह अपनी बॉयस गैंग के साथ नजर आ रहा है। सभी ने काले रंग के कपड़े पहने हैं और पार्टी की मूड में मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। जहीर नई ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की हैं जिसमें उनकी खुशी साफ नजर आ रही है। इसे देखकर लग रहा है कि अब वह सोनाक्षी सिन्हा के पति बनने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।

End of Feed