बॉलीवुड

Sarfira: अक्षय कुमार ने नया पोस्टर जारी कर बढ़ाई फैन्स की बेताबी, आज रिलीज होगा ट्रेलर

Akshay Kumar's Sarfira New Poster: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने हाल ही में अपने एक्स अकाउंट पर आने वाली फिल्म 'सरफिरा' (Sarfira) का नया पोस्टर जारी किया है। अभिनेता ने जानकारी देते हुए यह भी बताया है कि फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज होने वाला है।

Image

Akshay Kumar

Akshay Kumar's Sarfira New Poster: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्में बैक टू बैक बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होती दिखाई दे रही हैं। उनकी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' ने भी सिनेमाघरों में दस्तक देते ही दम तोड़ दिया था। लगभग 350 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार हुई यह फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा भी छूने में असफल रही। अब अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म 'सरफिरा' (Sarfira) को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। 18 यानी आज फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होने है। ट्रेलर रिलीज होने से पहले अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने फिल्म 'सरफिरा' का नया पोस्टर जारी कर फैन्स के उत्साह को और बढ़ा दिया है।

अक्षय कुमार ने फिल्म 'सरफिरा' का नया पोस्टर शेयर करते हुए अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'पहला कदम अपने सपनों की तरफ...। सरफिरा का ट्रेलर आज रिलीज होने जा रहा है। सरफिरा फिल्म को आप 12 जुलाई सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।' बता दें अक्षय कुमार स्टारर साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म 'सोरारई पोटरु' का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है।

सुधा कोंगरा के निर्देशन में बनकर तैयार हुई अक्षय कुमार की 'सरफिरा' में परेश रावल, राधिका मदान और सीमा बिस्वास सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म के डायलॉग पूजा तोलानी ने लिखे हैं। अक्षय कुमार ने पोस्टर जारी करने के साथ-साथ यह भी बताया है कि फिल्म 12 जुलाई को रिलीज होने के लिए तैयार है। 'सरफिरा' के अलावा अक्षय कुमार के पास इस समय 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle) भी है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article