बॉलीवुड

Sonakshi Sinha के बाद अब Zaheer Iqbal ने की बैचलर पार्टी, दूल्हा बनने की खुशी में झूमते आए नजर

Zaheer Iqbal Bachelorette Pic: शादी से कुछ दिन पहले कपल बैचलर पार्टी में इन्जॉय करते नजर आए। होने वाली दुल्हन सोनाक्षी ने जहां अपनी गर्ल गैंग के साथ फोटो साझा की हैं वहीं अब होने वाले दूल्हे की पार्टी तस्वीर सामने आई है।

Image

Zaheer Iqbal Bachelorette Pic

Zaheer Iqbal Bachelorette Pic: सोनाक्षी सिन्हा( Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल ( Zaheer Iqbal) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल की शादी की खबरों ने हर जगह चर्चा पैदा कर दी है, ये लॉंग टाइम कपल अब ऑफिशल तौर पर एक दूजे के होने वाले हैं। कपल 23 जून को शादी करने जा रहा है जिसका सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं शादी से कुछ दिन पहले कपल बैचलर पार्टी में इन्जॉय करते नजर आए। होने वाली दुल्हन सोनाक्षी ने जहां अपनी गर्ल गैंग के साथ फोटो साझा की हैं वहीं अब होने वाले दूल्हे की पार्टी तस्वीर सामने आई है। आइए आपको दिखाते हैं पार्टी की झलक

सोनाक्षी सिन्हा की बैचलर पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हीरामंडी एक्ट्रेस अपनी गर्ल गैंग के साथ मस्ती करती दिखाई दे रही है। अब जहीर इकबाल की तस्वीरें भी सामने आई है जिसमें वह अपनी बॉयस गैंग के साथ नजर आ रहा है। सभी ने काले रंग के कपड़े पहने हैं और पार्टी की मूड में मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। जहीर नई ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की हैं जिसमें उनकी खुशी साफ नजर आ रही है। इसे देखकर लग रहा है कि अब वह सोनाक्षी सिन्हा के पति बनने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।

बताते चले कि कुछ दिन पहले सोनाक्षी और जहीर की शादी का ऑडीयो कार्ड भी वायरल हुआ था, जिसमें जोड़े ने मेहमानों से लाल रंग के कपड़े न पहनकर आने के लिए कहा था। वहीं शादी की अफवाहों को सच बताते हुए अपना रिश्ता आधिकारिक करने का फैसला किया था।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article