बॉलीवुड

Zaheer Iqbal ने पत्नी सोनाक्षी सिन्हा की काकुड़ा पर दिया मजेदार रिएक्शन, बोले- मेरे बीवी को डराना मुश्किल नहीं नामुमकिन है

शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा की पहली फिल्म रिलीज होने वाली हैं। एक्ट्रेस की फिल्म काकु़ड़ा का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ये फिल्म 12 जुलाई को जी5 पर रिलीज होगी। हॉरर -कॉमेडी फिल्म में सोनाक्षी के साथ रितेश देशमुख लीड रोल में है। काकुड़ा के ट्रेलर पर सोनाक्षी के पति जहीर इकबला ने मजेदार रिएक्शन दिया है।

Image

sonakshi and zaheer Iqbal (credit Pic: Instagram)

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) से शादी कर ली है। एक्ट्रेस ने परिवार और दोस्तों के बीच में 23 जून को कोर्ट मैरिज की। एक्ट्रेस की शादी के बाद पहली फिल्म काकुड़ा जल्द रिलीज होने वाली है। काकुड़ा में सोनाक्षी के साथ रितेश देशमुख और साकिब सलीम मुख्य भूमिका में हैं। काकुडा का ट्रेलर 2 जुलाई को रिलीज हुआ था। ये फिल्म जी 5 पर 12 जुलाई को रिलीज होगी। हॉरर कॉमेडी फिल्म के ट्रेलर पर एक्ट्रेस के पति जहीर इकबाल ने मजेदार रिएक्शन दिया है।

जहीर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी काकुड़ा की टीम को बधाई देते हुए अपना रिएक्शन दिया है। जहीर ने लिखा, मेरी बीवी को डरान मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। एक्टर ने इसके साथ हार्ट इमोजी बनाई है। जहीर का ये मजेदार कमेंट दर्शकों को काफी पसंद आया है।

जहीर ने सोनाक्षी की फिल्म को दिया मजेदार रिएक्शन

zaheer-sonakshi

zaheer post

जहीर के सोनाक्षी की बेस्टफ्रेंड हुमा कुरैशी ने पोस्ट को री शेयर किया है। फिल्म में हुमा के भाई साकीब सलीम भी मुख्य भूमिका में है। एक्ट्रेस ने साकिब को टैग करते हुए लिखा, मेरा काकुड़ा बहुत खुश हूं। काकुड़ा का निर्देशन मुंजा फेम निर्देशक आदित्य सरपोतदार ने किया है। फिल्म को रोनी स्क्रूवाला ने प्रोड्यूस किया है।

आपको बता दें कि सोनाक्षी और जहीर पिछले 7 साल से रिलेशनशिप में थे। कपल ने 23 जून को शादी की थी। शादी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल थे। शादी के बाद कपल ने ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन पार्टी दी थी। इस पार्टी में इंडस्ट्री के तमाम बड़े सितारे शामिल हुए थे। एक्ट्रेस की शादी से उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा बेहद खुश है। शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी और दामाद के लिए प्यार भरा पोस्ट शेयर किया था।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article