बॉलीवुड

Yodha Trailer: एक्शन अवतार में Sidharth Malhotra ने दिया फैंस को सरप्राइज, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर

Yodha Trailer: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) की अपकमिंग फिल्म योद्धा (Yodha) इन दिनों हर ओर चर्चा में है। फिल्म के मेकर्स ने कुछ देर पहले ही एक नया पोस्ट जारी करते हुए फैंस को बताया है कि वो इस फिल्म का ट्रेलर 29 फरवरी के दिन पेश करेंगे। फिल्म योद्धा के नए पोस्टर में सिद्धार्थ मल्होत्रा एक्शन अवतार में दिखाई दे रहे हैं।

Image

Yodha Trailer

Yodha Trailer: बॉलीवुड के क्यूट स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा की नई फिल्म योद्धा को 15 मार्च के दिन रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म योद्धा का इंतजार दर्शक काफी लम्बे समय से कर रहे हैं। फिल्म योद्धा के मेकर्स इन दिनों दर्शकों को फिल्म के लिए उत्साहित करने में लगे हुए हैं, जिसके लिए वो हर संभव कोशिश कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही मेकर्स ने योद्धा के पोस्टर्स और टीजर रिलीज किए थे और आज मेकर्स ने अनाउंसमेंट कर दिया है कि वो फिल्म का ट्रेलर 4 दिन बाद दर्शकों के सामने पेश करेंगे।

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खुद फिल्म योद्धा का पोस्टर शेयर करते हुए बताया है कि उनकी फिल्म का ट्रेलर 29 फरवरी के दिन दर्शकों के सामने होगा। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म योद्धा का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, 'आसमान में परेशानियों के बीच योद्धा एक्शन करने के लिए तैयार है। फिल्म योद्धा का ट्रेलर 29 मार्च के दिन दर्शकों के सामने आएगा।'

फिल्म योद्धा के पोस्टर पर सिद्धार्थ मल्होत्रा एक्शन अवतार में दिखाई दे रहे हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा को दर्शक रफ-एंड-टफ रोल्स में ही देखा पसंद करते हैं। फिल्म योद्धा ऐसे फैंस के लिए सरप्राइज पैकेज होने वाली है। फिल्म योद्धा का नया पोस्टर देखकर फैंस सिद्धार्थ मल्होत्रा की तारीफ कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि वो इस मूवी का फर्स्ट-डे, फर्स्ट शो देखने के लिए तैयार हैं। फिल्म योद्धा का निर्माण करण जौहर के बैनर तले हुआ है, जो 15 मार्च के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article