Yo Yo Honey Singh को पत्नी संग तलाक का नहीं हुआ जरा भी गम, बोले- 'उलटा मेरी दवाई कम हुई है..'

Yo Yo Honey Singh talks about Divorce: रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) ने हाल ही में अपनी एक नई एल्बन ग्लोरी (Glory) को रिलीज किया है, जिसके प्रमोशन में वह काफी बिजी नजर आ रहे हैं। अब सिंगर ने अपने तलाक को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

Yo Yo Honey Singh talks about Divorce: यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) भारत के कुछ सबसे मशहूर रैपर्स में से एक हैं। एक्टर की लोकप्रियता से हर कोई परिचित है। बीते साल काफी विवादों के बाद यो यो हनी सिंह ने अपनी एक्स वाइफ शालिनी तलवार (Honey Singh Divorce) को तलाक दे दिया था। शालिनी ने रैपर पर कई आरोप लगाए थे और उन्हें कटघरे में खड़ा कर दिया था। इन सभी विवादों के बाद दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया था। दिल्ली की एक अदालत में आपसी समझौते के बाद नवंबर 2023 में वह ऑफिशियली अलग हो गए थे।

Honey Singh Talks about his Divorce with Shalini Talwar

Honey Singh Talks about his Divorce with Shalini Talwar

हाल ही में एक इंटरव्यू में, लुंगी डांस सिंगर ने यह माना है कि तलाक की वजह से उन्हें किसी प्रकार की दिक्कतें नहीं हुई हैं। बल्कि सिंगर ने खुलासा किया कि तलाक के बाद उनकी हेल्थ में सुधार हुआ है और उनकी दवाई भी कम हो गई हैं। सिंगर ने कहा, 'मेरी दवाई कम हुई और उसके बाद मैं ठीक हुआ।' यहां हनी सिंह के बयान पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Jigra New Poster: आलिया भट्ट की फिल्म 'जिगरा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज, एक्ट्रेस बोलीं- 'तू मेरे प्रोटेक्शन में है..'

End of Feed